सुरेश रैना और अंबाती रायुडू की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20वें मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान घेर लिया है। वहीं इस हार के साथ हैदराबाद की टीम अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
चेन्नई की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 183 रन की चुनौती पेश की थी, जिसके जवाब में हैदराबाद निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रनों के स्कोर पर सिमट गई। आइए जानते हैं चेन्नई की इस शानदार जीत के पीछे कौन पांच हीरो रहे।
अंबाती रायुडू
चेन्नई को शुरुआत दो झटके लगने के बाद अंबाती रायुडू ने सीएसके की पारी को तूफानी अंदाज में आगे बढ़ाया। रायुडू ने सिर्फ 37 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार 79 रन की पारी खेली।
सुरेश रैना
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना ने क्रीज पर अंबाती रायडू का पूरा साथ दिया। रैना ने 43 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को बड़े लेवल तक लेकर गए।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर न सिर्फ विकेट के पीछे रहकर बल्कि विकेट के आगे से भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। धोनी ने सिर्फ 12 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेली।
दीपक चहर
सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने भी टीम की जीत में अहम किरदार अदा किया। दीपक ने मनीष पांडे और रिक्की भुई के रूप में सनराइजर्स को बड़े झटके देकर विपक्षियों की कमर तोड़ दी। दीपक ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस बीच उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका।