फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   There will be a bet of lakhs of rupees on each ball in the India Pakistan match of the T20 World Cup

विश्व कप के महामुकाबला: भारत-पाक मुकाबले की एक गेंद पड़ेगी 50 लाख में

Fri, 22 Oct 2021 06:41 AM IST
Jeet Kumar हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली।
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Oct 2021 06:41 AM IST
सार

आईसीसी को टूर्नामेंट के लिए आयोजक देश में ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं। स्टार भी इस मैच विज्ञापन के लिए तकरीबन 40 से 50 प्रतिशत का प्रीमियम वसूल रहा है।

विज्ञापन
There will be a bet of lakhs of rupees on each ball in the India Pakistan match of the T20 World Cup
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले टी-20 विश्व कप के महामुकाबले की एक-एक गेंद पर लाखों रुपये बरसने जा रहा है। अनुमान के मुताबिक सिर्फ इस मैच पर विज्ञापन और टिकट के जरिए तकरीबन 120 करोड़ रुपये बाजार का दांव पर लगा होगा।

विज्ञापन


मुकाबले की हर गेंद 50 लाख रुपये में पड़ने वाली है। पूरे विश्व कप में यही एक ऐसा मुकाबला है जिसे लेकर बाजार में जबरदस्त मारामारी है। इसे आईसीसी और मुख्य प्रसारणकर्ता स्टार भी जानते हैं। आईसीसी पिछले कुछ विश्व कप से भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से रखता आ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापनों से बरसेगा पैसा 
प्रायोजकों में शामिल और स्टार को विज्ञापन देने जा रही एक कंपनी के अधिकारी ने कहा कि उन्हें 10 सेकंड का एक विज्ञापन 10 लाख में पड़ रहा है। उन्हें पूरे मैच के लिए मुख्य प्रायोजक को 150 सेकंड (15 विज्ञापन) दिए गए हैं। स्टार के पास कुल 16 मुख्य और सहायक प्रायोजक हैं। सहायक प्रायोजकों को 90 सेकंड (नौ विज्ञापन) दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रायोजकों के अलावा पांच से 10 प्रतिशत अन्य विज्ञापनदाताओं के लिए जगह खाली छोड़ी गई है। इन्हीं से 40 से 50 प्रतिशत का प्रीमियम लिया जाएगा। जो उन्हें 15 से 16 लाख या उससे भी अधिक में पड़ेगा।

3000 का टिकट मिल रहा एक लाख रुपये में 
दुबई में होने वाले इस मैच की सारी टिकटें बिक चुकी हैं। सबसे सस्ती टिकट 150 दिरहम (करीब 3000) की है जिसकी काला बाजारी एक लाख रुपये तक में हो रही है। आईसीसी ने इस मैच के लिए अन्य मुकाबलों की अपेक्षा टिकट के दाम भी ज्यादा रखे हैं।

आम टिकट 3000, 6300, 15700 के हैं। इन्हीं टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। मुंबई से अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को दुबई रवाना हो रहे एक क्रिकेट प्रेमी के मुताबिक उन्होंने 3000 का टिकट एक लाख में और 15 हजार का डेढ़ लाख में लिया है।


इस मैच के हॉस्पिटियालिटी टिकट भी जारी किए हैं। इनकी कीमत 27 हजार, 63 हजार, एक लाख 90 हजार और दो लाख 33 हजार रुपये है। इसके अलावा आईसीसी मैदान पर लगाए जाने वाले विज्ञापनों से भी कमाई करेगा। हालांकि इन टिकटों की कालाबाजारी नहीं की जा सकती है।

-25 हजार दर्शकों की क्षमता है दुबई स्टेडियम की 
-70 फीसद दर्शकों को आने की है छूट 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed