{"_id":"e01b12ba-bf25-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"the-shamed-trio-of-sreesanth-chandila-and-chavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को लेकर श्रीसंत-चंदीला में हुआ था झगड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लड़की को लेकर श्रीसंत-चंदीला में हुआ था झगड़ा
फरीदाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग कांड से तीन दिन पहले अजीत चंदीला और श्रीसंत में एक लड़की को लेकर पार्टी में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
यह पार्टी चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत की खुशी में राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन की तरफ से रखी गई थी।
जयपुर के एक होटल आयोजित इसी पार्टी में चंदीला के साथ फरीदाबाद निवासी एक खिलाड़ी भी शामिल था। इसने इस पूरे मामले की पुष्टि की।
मैच खत्म होने के बाद तकरीबन रात एक बजे पार्टी शुरू हुई यह पार्टी सुबह छह बजे तक चली। इस बीच सुबह साढे़ पांच बजे श्रीसंत और अजीत चंदीला के बीच वहा मौजूद एक लड़की को लेकर कहासुनी होने लगी।
बाद में साथी खिलाड़ियों व टीम प्रबंधन ने मामला शांत कराया।
शुरू से ही शाही अंदाज में रहे हैं चंदीला
स्पॉट फिक्सिंग में पकडे़ गए ऑफ स्पिन गेंदबाज अजीत चंदीला शुरू से ही शाही अंदाज में जीते रहे हैं। क्रिकेट में आने से पहले ही चंदीला के पास काफी पैसा था।
विज्ञापन
नाहर सिंह स्टेडियम में उनके साथ अभ्यास करने वाले साथी खिलाड़ियों के अनुसार प्रदेश स्तर पर खेलते हुए भी चंदीला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों वाला रुआब था। हालांकि वह अपने साथी खिलाड़ियों की मदद भी करता था।
विज्ञापन