भारतीय ड्राइवर ने पाक खिलाड़ियों से नहीं लिया किराया, बदले में डिनर पर ले गए क्रिकेटर्स
पाकिस्तानी टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज चल रहा है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में मेहमान टीम को पारी और पांच रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
यहां एक भारतीय टैक्सी ड्राइवर ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों से किराया नहीं लिया। इसके बाद पाक खिलाड़ियों ने उस ड्राइवर को साथ डिनर चलने के लिए कहा। दरअसल, हुआ यूं कि भारतीय ड्राइवर पाकिस्तान टीम के पांच खिलाड़ियों को लेने होटल पहुंचा था। इनमें यासिर शाह, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह शामिल थे। खिलाड़ियों ने ड्राइवर को एक भारतीय रेस्टोरेंट लेकर चलने को कहा।
वहां पहुंचने के बाद जब खिलाड़ियों ने उसे किराया दिया, तो उसने ये कहते हुए लेने से इनकार कर दिया कि वह उनका सम्मान करता है। इसके बाद खिलाड़ियों ने उसे सरप्राइज करते हुए कहा कि, अगर आप किराया नहीं ले सकते तो हमारे साथ डिनर कर लीजिए। इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भारतीय ड्राइवर को अपने साथ डिनर कराया और साथ में सेल्फी भी ली।
इस घटना के बारे में ABC रेडियो की प्रेजेंटर एलिसन मिशेल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को बताया, जिसे सुनकर लोग ड्राइवर और खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे हैं। इस वाकया का एबीसी नेटवर्क ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए एबीसी ने लिखा, 'भारतीय टैक्सी ड्राइवर और पांच पाकिस्तानी खिलाड़ियों की दिलकश कहानी।'
🚕🏏️🚖 The heartwearming story of the Indian taxi driver and five @TheRealPCB players.❤️
— ABC Grandstand (@abcgrandstand) November 24, 2019
🎥📺@AlisonMitchell tells Mitchell Johnson about it on Commentator Cam. 🔊🎙️ #AUSvPAK
Listen live 📻📱 ABC Radio / Grandstand digital / ABC Listen app — https://t.co/dhH8gmo5FZ pic.twitter.com/qdwsK83F7X