फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   the funniest sir ravindra jadeja jokes

धोनी के इस 'हथियार' के आगे रजनीकांत भी फेल

Thu, 11 Apr 2013 12:16 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Apr 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
the funniest sir ravindra jadeja jokes

पहले टीम इंडिया और अब चेन्नई सुपर किंग्स में अहम भूमिका निभाने वाले रविंद्र जडेजा इन दिनों धोनी की आंखों के नूर बने हुए हैं।

विज्ञापन


धोनी, रैना और आर अश्विन अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर जडेजा को लेकर चुटीली टिप्पणियां कर रहे हैं।

धोनी ने जडेजा को 'सर रविंद्र जडेजा' नाम दिया है। इस नाम के बाद जडेजा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पूरी तरह छा गए हैं।

सबसे पहले जडेजा को इस नाम से पहचान फिरोजशाह कोटला में पाकिस्तान पर जीत के बाद मिली।

उसके बाद उनके प्रशंसक उन्हें लगान के भुवन का अवतार मान रहे हैं।

रविंद्र जडेजा से जुड़े ट्विटर और फेसबुक पर कुछ मजेदार टिप्पणियां...
- सर रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं, इसलिए सीएसके को एडवांस में ही विजेता घोषित किया जाता है।
- एक बार सर रविंद्र जडेजा मानसून में क्रिकेट खेल रहे थे, और मैच के कारण बारिश रद्द हो गई थी।
- भारत ने एक भी ऐसा टेस्ट मैच नहीं हारा है जिसमें श्री श्री श्री रविंद्र जडेजा को अंतिम एकादश में शामिल किया गया हो।
- सर जडेजा ने बचपन में अपने खेलने के लिए एक पहाड़ बनाया था, जिसे आज हम माउंट एवरेस्ट के नाम से जानते हैं।
- पिच पर सर गेंद टर्न नहीं कराते बल्कि वो धरती को ही घुमा देते हैं।
- सर रविंद्र जडेजा के फेसबुक फैन पेज के एडमिन रजनीकांत है।
- सर रविंद्र जडेजा चैन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं, इसलिए सीएसके को एडवांस में ही विजेता घोषित किया जाता है।
- जो लोग क्रिकेट नहीं खेल सकते उनके लिए सर रविंद्र जडेजा ने फुटबॉल का अविष्कार किया है।
- एक बार अमेरिका ने सर रविंद्र जडेजा को वीजा नहीं दिया था, और तब से ही यह देश क्रिकेट नहीं खेल सकता।
- धरती और मंगल के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज के विजेता को सर रविंद्र जडेजा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
- ब्रिटेन की महारानी दूसरों को नाइटहुड के सम्मान से नवाजती हैं, जबकि रविंद्र जडेजा ने महारानी को नाइटहुड से नवाजा है।
- ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑर्डर में आग लगाकर सर रविंद्र जडेजा ने होली सीजन की शुरुआत कर दी है।
- सिर्फ सर रविंद्र जडेजा ही द डर्टी पिक्चर को क्लीन कर सकते हैं।
- सर जडेजा ने 80 ओवरों के बाद अंपायर को नईं गेंद दी।
- सर रविंद्र जडेजा लगान में अंग्रेजों को हराने वाली टीम के भुवन का अवतार हैं।
- अब से जिस सीरीज में भी जडेजा खेलेंगे उसे एशेज कहा जाएगा क्योंकि वह अपने विरोधियों को राख कर देंगे।
- अब सर रविंद्र जडेजा को टी-20 मैच का इंतजार है ताकि वह तीहरा शतक लगा सकें।
- सर रविंद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी के कारण ही क्रिकेट एकमात्र ऐसी चीज है जिससे रजनीकांत भी डरते हैं।
- एक बार सर रविंद्र जडेजा सेकंड हैंड मारूति से एफ1 रेस में उतरे थे और जीत गए थे।
- बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का नाम बदलकर बॉर्डर जडेजा ट्रॉफी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed