{"_id":"61d1e4bac152a66e204bc15d","slug":"the-ashes-england-s-training-session-canceled-due-to-net-bowler-being-corona-infected-head-coach-silverwood-also-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Ashes: नेट गेंदबाज के संक्रमित होने से इंग्लैंड का ट्रेनिंग सत्र रद्द, हेड कोच सिल्वरवुड भी मिले थे कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Ashes: नेट गेंदबाज के संक्रमित होने से इंग्लैंड का ट्रेनिंग सत्र रद्द, हेड कोच सिल्वरवुड भी मिले थे कोरोना पॉजिटिव
Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
सार
इसी हफ्ते मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड दल के सभी सदस्य कोविड-19 परीक्षण में निगेटिव आए। इससे पहले सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य और उनके परिवार के दो सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
एशेज पर कोरोना का खतरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट की तैयारियों को एक और झटका लगा जब उसका एक नेट गेंदबाज कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया जिसके कारण टीम का ट्रेनिंग सत्र रद्द हो गया क्योंकि अन्य नेट गेंदबाजों को उसका करीबी संपर्क माना गया। चौथा टेस्ट पांच जनवरी से खेला जाएगा।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पहले तीन टेस्ट में हार के साथ शृंखला गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम को उस समय झटका लगा है जब वे पूर्व एकदिवसीय कप्तान एडम होलियोक को टीम के कोचिंग स्टाफ से जोड़ने की योजना बना रहे हैं। गोल्ड कोस्ट में रहने वाले 50 साल के होलियोक का एक करीबी संपर्क पॉजिटिव पाया गया है। दुनिया भर की तरह हाल के हफ्तों में ऑस्ट्रेलिया में भी कोविड मामलों में इजाफा हुआ है।
इसी हफ्ते मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड दल के सभी सदस्य कोविड-19 परीक्षण में निगेटिव आए। इससे पहले सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य और उनके परिवार के दो सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। पॉजिटिव नतीजों के कारण खेल की शुरुआत में विलंब हुआ था।
विज्ञापन
मुख्य कोच एकांतवास में तैयारियां प्रभावित
मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को एकांतवास में जाने को बाध्य होना पड़ा क्योंकि उनके परिवार का एक सदस्य कोविड पॉजिटिव पाया गया जिसके कारण मेहमान टीम चौथे टेस्ट के लिए बेहद सीमित कोचिंग स्टाफ के साथ तैयारी कर रही है।
तेज गेंदबाजी कोच जॉन लुईस, स्पिन मार्गदर्शक जीतन पटेल और स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच डेरेन वेनेस भी पॉजिटिव पाए गए हैं। आगामी मैच के लिए अब सहायक कोच ग्राहम थोर्प टीम के प्रभारी हैं। थोर्प की मदद नॉटिंघमशायर के एंट बोथा और इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर कर रहे हैं।