फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Thai police find blood stains on floor and towels from Warne's room

Shane Warne Death: थाई पुलिस को वॉर्न के कमरे से फर्श और तौलिए पर खून के धब्बे मिले

Mon, 07 Mar 2022 01:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, थाइलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, थाइलैंड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 01:25 AM IST
सार

पुलिस कमांडर सतीत पोलपिनित ने थाई मीडिया से कहा, ‘कमरे में काफी ज्यादा खून पड़ा मिला था।’ उन्होंने कहा, ‘जब सीपीआर शुरू हुआ था तो वॉर्न ने खांसी से कुछ तरल पदार्थ निकाला था और खून निकल रहा था।

विज्ञापन
Thai police find blood stains on floor and towels from Warne's room
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाईलैंड पुलिस को विला की तलाशी करते हुए शेन वॉर्न के कमरे के फर्श और तौलियों पर ‘खून के धब्बे’ मिले थे जहां छुट्टियां मनाने गए इस महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का निधन हो गया था।
विज्ञापन


थाई इंटरनेशनल अस्पताल में शुक्रवार की रात डॉक्टरों ने 52 वर्षीय महान क्रिकेटर को मृत घोषित कर दिया था। इससे पहले उनके दोस्तों ने लग्जरी विला में उन्हें सीपीआर दिया था। रविवार को स्काईन्यूज डॉट कॉम डॉट एयू ने थाई मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि थाई पुलिस को उस कमरे के फर्श और तौलियों पर खून मिला जिसमें वॉर्न ठहरे हुए थे। 
विज्ञापन


स्थानीय प्रांतीय पुलिस कमांडर सतीत पोलपिनित ने थाई मीडिया से कहा, ‘कमरे में काफी ज्यादा खून पड़ा मिला था।’ उन्होंने कहा, ‘जब सीपीआर शुरू हुआ था तो वॉर्न ने खांसी से कुछ तरल पदार्थ निकाला था और खून निकल रहा था।’ कोह समुई के बो फुट पुलिस स्टेशन के अधीक्षक युताना सिरिसोम्बा के अनुसार, वॉर्न ने हाल में हृदय रोग विशेषज्ञ एक डॉक्टर से मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने इसे संदिग्ध मौत के रूप में देखने से इनकार कर दिया। वॉर्न छुट्टियां मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ कोह समुई द्वीप पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed