{"_id":"1edeaa037f1933bd33c28bbd785abea0","slug":"tendulkar-s-t-shirt-will-be-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन की टीशर्ट होगी नीलाम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन की टीशर्ट होगी नीलाम
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर से उबर कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से सफल पदार्पण कर चुके भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए 14 जुलाई को लंदन हिल्टन में एक चैरिटी के लिए नीलामी करेंगे। इस चैरिटी के लिए क्रिकेट से जुड़ी महत्वपूर्ण वस्तुएं नीलाम की जाएंगी, जिसमें सचिन तेंदुलकर के 200वें एवं आखिरी टेस्ट मैच की टीशर्ट सहित 2011 वर्ल्ड कप का पदक भी शामिल है। इस चैरिटी के हिस्से के तौर पर भारतीय बल्लेबाज के साथ डिनर करने और एक विशेष तैयारी सत्र में शामिल होने का मौका भी है।
इस नीलामी से मिलने वाली राशि युवराज सिंह कैंसर चैरिटी को जाएगी, जिसका उद्देश्य कैंसर के शुरुआती चरण के बारे में जागरूकता पैदा करना और कैंसर पीड़ितों के लिए मुफ्त स्क्रीनिंग उपलब्ध कराना है। चैरिटी के लिए आयोजित किए जाने वाले डिनर में युवराज के साथ विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर भी मौजूद होंगे। युवराज की इस पहल का समर्थन करने वालों में केविन पीटरसन, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली भी शमिल है। इस नीलामी के बारे में युवराज ने कहा, ‘मेरा हमेशा से विश्वास है कि अगर आपमें इच्छाशक्ति है तो इससे फर्क नहीं पड़ता कि लड़ाई कितनी मुश्किल है। इस इच्छाशक्ति और दोस्तों, प्रशंसकों तथा परिवार का प्यार की वजह से ही मैं कैंसर से लड़ पाया। मैं उन सभी लोगों तक पहुंचना चाहता हूं जो कैंसर से लड़ रहे हैं और जिन्हें सहयोग की जरूरत है। मुझे यकीन है कि इस नीलामी के जरिये हम कैंसर की शुरुआती चरण के बारे में जागरूकता फैलाने और कैंसर के बारे में भ्रम मिटाने में कामयाब होंगे।’