फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tendulkar and Dravid Might Go to Pakistan to play Exhibition Match

सीमा पर गोलीबारी और पाक में मैच खेलेंगे तेंदुलकर-द्रविड़!

Wed, 15 Oct 2014 03:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Oct 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
Tendulkar and Dravid Might Go to Pakistan to play Exhibition Match
एक ओर जहां पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का लगातार उल्लंघन कर रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बहाल करने के लिए पुरजोर कोशिशों में जुटे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान में लंबे समय से किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम ने दौरा नहीं किया है। पाक टीम को सीरीज या टूर्नामेंट खेलने के लिए विदेश जाना पड़ता है। उसकी घरेलू सीरीज अब पाकिस्तान के बजाए खाड़ी देशों में खेली जाती है जहां अन्य टीमें खेलने आती हैं।
विज्ञापन


पीसीबी अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए पड़ोसी देश भारत से सहयोग लेना चाहता है, इसके लिए वह पूर्व क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की सेवाएं लेना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुलकर और द्रविड़ को पाक बुलाने की गुहार

Tendulkar and Dravid Might Go to Pakistan to play Exhibition Match
पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान ने संकेत दिए हैं कि दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ प्रदर्शनी मैच के लिए पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बेदी मुझसे मिलने आए और कहा कि वह भारत एकादश और रिटायर हो चुके क्रिकेटर तेंदुलकर और द्रविड़ को पाक में आयोजित प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए मना सकते हैं।

मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाक में किसी भी विदेशी टीम ने दौरा नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान में बेहद खराब सुरक्षा व्यवस्‍था को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मैचों को कराने से मना कर दिया है। पाक अपने घरेलू सीरीज यूएई में खेलने को मजबूर है।

पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक शहरयार खान ने एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया में दिए गए अपने बयान में कहा कि हाल ही में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी से मिले थे जिन्होंने उन्हें भरोसा दिया है कि वह पाक में एक प्रदर्शनी मैच आयोजित करने में उनकी मदद कर सकते हैं।

2015 से 2023 तक दोनों देश खेलेंगे 6 सीरीज

Tendulkar and Dravid Might Go to Pakistan to play Exhibition Match
इस साल अप्रैल में भारत और पाकिस्तान ने आपस में 6 सीरीज खेलने के लिए एक समझौता पत्र पर दस्तखत भी किए थे। ये सीरीज 2015 से लेकर 2023 तक खेले जाएंगे और 6 में से 4 सीरीज की मेजबानी पाकिस्तान करेगा।

पाकिस्तान अगले साल दिसंबर, 2015 में यूएई में 2 टेस्ट, 3 वनडे और एक ट्वंटी-20 मैचों के लिए भारत की मेजबानी कर सकता है। दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय सीरीज राजनैतिक कारणों से प्रभावित रहा है और बीच-बीच में दोनों के बीच ‌क्रिकेट रोक दिए जाते हैं।

खान ने यह भी बताया कि आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन भी इस मामले में बेहद सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा, "मैं रविवार को दुबई में श्रीनिवासन से मिला। उन्होंने मुझसे कहा कि वे 6 सीरीज कराने के लिए प्रतिबद्व हैं और इसके लिए उन्हें सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी है।"

पर बांग्लादेश पहुंच गए तेंदुलकर

Tendulkar and Dravid Might Go to Pakistan to play Exhibition Match
सचिन तेंदुलकर के पाकिस्तान जाने को लेकर भले ही कयास लगाए जा रहे हों लेकिन उन्होंने इस बीच बांग्लादेश का दौरा कर लिया। तेंदुलकर ने घरेलू वनडे टूर्नामेंट ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) की टीम ‘लिजेंड्स ऑफ रुपगंज’ के लोगो का अनावरण किया।

रूपगंज व्यापारी और क्रिकेट प्रशासक लुफ्तार रहमान बादल की घरेलू टीम है। बादल ढाका प्रीमियर लीग की चैंपियन टीम मोहम्मडन और विक्टोरिया स्पोर्टिंग क्लब के भी मालिक हैं।

इस अवसर पर सचिन ने कहा, "मैं अपने साथी बादल को लिजेंड्स ऑफ रूपगंज टीम खरीदने के लिए बधाई देता हूं। बादल के तीन क्लब हैं और तीनों चैंपियन हैं जिससे उनकी प्रतिबद्धता साबित होती है। तमीम इकबाल और साकिब अल हसन की मौजूदगी क्लब को मजबूती देती है और साथ ही इससे युवाओं को भी मदद मिलता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed