{"_id":"6890d3f9dcb818855405ca3a","slug":"tendulkar-anderson-trophy-2025-mohammed-siraj-reacted-to-dale-steyn-prediction-for-him-before-oval-test-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'आपने कहा, मैंने किया...', स्टेन की ये भविष्यवाणी सच होने पर सिराज ने दी प्रतिक्रिया; जानें मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'आपने कहा, मैंने किया...', स्टेन की ये भविष्यवाणी सच होने पर सिराज ने दी प्रतिक्रिया; जानें मामला
Mon, 04 Aug 2025 09:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:08 PM IST
सार
मोहम्मद सिराज ने डेल स्टेन की उस भविष्यवाणी पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि सिराज इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट लेंगे।
विज्ञापन
सिराज और स्टेन
- फोटो : BCCI/Dale Steyn X
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन की भविष्यवाणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। स्टेन ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के ओवल में खेले पांचवें टेस्ट मैच से पहले कहा था कि सिराज इस मैच की एक पारी में पांच विकेट लेंगे। उनकी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई और सिराज ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
भारत की जीत में चमके सिराज
भारत पांचवें टेस्ट से पहले सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा था और उसे सीरीज गंवाने से बचने के लिए ओवल टेस्ट को जीतना जरूरी था। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई। जो रूट की 105 रन और हैरी ब्रुक की 111 रन की पारी भी इंग्लैंड को हारने से नहीं बचा सकी। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी और भारत को चार विकेट चाहिए थे। सिराज ने आज तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। सिराज ने इस तरह पारी में पांच विकेट लिए।

सिराज का सीरीज में शानदार प्रदर्शन
इस सीरीज में सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के दो मैच में नहीं खेले थे जिस कारण सिराज पर काफी दबाव भी था। सिराज ने इस दबाव को अच्छी तरह झेला और एक टेस्ट सीरीज में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 185.3 ओवर की गेंदबाजी और 23 विकेट लेने के बाद अपनी खुद की स्थायी विरासत बनाई है। भारत को मिली जीत और सिराज के प्रदर्शन के बाद सभी क्रिकेट प्रशंसकों को स्टेन की वही भविष्यवाणी की याद आ गई जो उन्होंने पांचवें टेस्ट मैच से पहले की थी।

सिराज ने मैच के बाद स्टेन के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने सिराज के पांच विकेट लेने की बात कही थी। सिराज ने लिखा, 'आपने कहा, मैंने किया। आपकी सराहना करता हूं।'