फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tendulkar and zaheer to play for mumbai in ranji trophy

रणजी में लौटेंगे सचिन, जहीर दिखाएंगे जौहर

Tue, 16 Oct 2012 07:51 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 16 Oct 2012 07:51 PM IST
विज्ञापन
tendulkar and zaheer to play for mumbai in ranji trophy
टीम इंडिया के दो दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और जहीर खान घरेलु क्रिकेट सीरीज रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं। मुंबई क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिन नितिन दलाल ने कहा कि सचिन और जहीर के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलने की पूरी संभावना है। नितिन ने बताया कि दोनों क्रिकेटरों ने रणजी ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जताई है। मुंबई और रेलवे के बीच यह मुकाबला दो से पांच नवंबर तक खेला जाएगा।
विज्ञापन


पिछले सीजन में तेंदुलकर मुंबई की ओर से जनवरी 2009 को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में हिस्सा लिया था। वह इस मैच की दोनों पारियों में दोहरे अंक तक पहुंचने में नाकाम रहे थे लेकिन मुंबई ने वसीम जाफर की कप्तानी में उत्तर प्रदेश को 243 रन से हराकर 38वीं बार रणजी खिताब जीता था। सचिन अब तक मुंबई की ओर से 33 मैच खेले हैं।
विज्ञापन


जहीर ने चोट से वापसी करते हुए पिछले सत्र में मुंबई की ओर से दो मैचों में शिरकत की थी। वह कटक में ओड़िशा और राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ खेले थे। वह अब तक मुंबई की ओर से 27 मैच खेल चुके हैं। तेंदुलकर और जहीर की मौजूदगी से मुंबई को मनोबल बढ़ेगा जो पहले तीन मैचों में अपने सबसे अनुभवी रणजी बल्लेबाजी जाफर के बिना उतरेगी। जाफर हज पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed