फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Temba Bavuma named as South Africa’s captain in ODI Aiden Markram to captain T20I side against India

IND vs SA: बावुमा संभालेंगे वनडे की कमान, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में मार्करम करेंगे द. अफ्रीका की कप्तानी

Fri, 21 Nov 2025 08:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Nov 2025 08:04 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के लिए झटके की बात यह है कि तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा स्वदेश वापस लौटेंगे। उन्हें पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास सत्र के दौरान पसली में चोट लगी थी जिससे वह उबरने में नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन
Temba Bavuma named as South Africa’s captain in ODI Aiden Markram to captain T20I side against India
मार्करम और बावुमा - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच फिलहाल दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला शनिवार से गुवाहाटी में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे में तेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका की कमान संभालेंगे, जबकि पांच मैचों की टी20 सीरीज में एडेन मार्करम कप्तान होंगे। 
विज्ञापन

स्वदेश वापस लौटेंगे रबाडा
दक्षिण अफ्रीका के लिए झटके की बात यह है कि तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा स्वदेश वापस लौटेंगे। उन्हें पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास सत्र के दौरान पसली में चोट लगी थी जिससे वह उबरने में नाकाम रहे हैं। रबाडा पहले टेस्ट में भी नहीं खेले थे और अब वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में वनडे संन्यास के फैसले से वापसी करने वाले क्विंटन डिकॉक को भी टीम में जगह मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिकॉक को मिली वनडे टीम में जगह
डिकॉक को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने तीन पारियों में एक शतक और दो अर्धशतकों सहित 232 रन बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर रहे लुहान डी प्रिटोरियस को हालांकि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन

नॉर्त्जे की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी
भारत और दक्षिण अफ्रीका 30 नवंबर से छह दिसंबर के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगे। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एडेन मार्करम की टी20 टीम में वापसी हो रही है। पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज में टीम की कमान संभालने के बाद उन्हें आराम दिया गया था। वह डोनोवन फेरेरिया की जगह कप्तानी संभालेंगे। मार्करम वनडे टीम का भी हिस्सा हैं। बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज भी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहने के बाद सीमित ओवरों की टीम में लौट आए हैं। पिछले साल भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे टी20 सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका नौ दिसंबर से भारत के साथ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगा।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रेयान रिक्लेटन, प्रेनेलन सुब्रायन।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवन फेरेरिया, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed