{"_id":"5b111cf74f1c1ba66e8b5a8f","slug":"teams-touring-india-will-play-practice-matches-against-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे पर आने वाली टीम अफगान से खेलेगी अभ्यास मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दौरे पर आने वाली टीम अफगान से खेलेगी अभ्यास मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
afghanistan premier league
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दौरे पर आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय टीमें एक अभ्यास मैच अफगानिस्तान से खेलेंगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार यह घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने अपने दौरे में की।
विज्ञापन
अमिताभ चौधरी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्तों पर बातचीत के लिए काबुल में हैं। अफगानिस्तान के पहले टेस्ट की मेजबानी भारत 14-18 जून तक बंगलूरू में कर रहा है। चौधरी ने कहा कि इस फैसले से अफगानिस्तान खिलाड़ियों का मनोबल और कौशल दोनों बढ़ेगा।
विज्ञापन
एसीबी चेयरमैन अतीफ मशाल ने कहा कि अफगानिस्तान अब आईसीसी का पूर्णकालिक सदस्य है। हमारे बीसीसीआई के साथ काफी अच्छे हैं और ये आगे और मजबूत होंगे क्योंकि हम देश में क्रिकेट के विकास के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मशाल ने अफगानिस्तान के घरेलू मैचों के लिए ग्रेटर नोएडा के बाद देहरादून में दूसरा स्टेडियम उपलब्ध कराने के लिए भी बीसीसीआई का आभार जताया। अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ देहरादून में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।