फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team indias places in number2 in icc t20i ranking kl rahul improve well

टीम इंडिया टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बनने से एक कदम दूर, केएल राहुल ने किया गजब का सुधार

Sun, 01 Jul 2018 07:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
team indias places in number2 in icc t20i ranking kl rahul improve well
team india

आयरलैंड को 2-0 से क्लीन स्वीप करने बाद टीम इंडिया आईसीसी टी-20 रैंकिंग में एक पायदान ऊपर उठकर दूसरे नंबर पर आ गई है। टीम इंडिया 123 रेटिंग के साथ पाकिस्तान के बाद तीसरे नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। बता दें कि पाकिस्तान 131 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ 3 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ पहले नंबर पर कब्जा करने का मौका होगा। वहीं, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 ट्राई सीरीज खेलने जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई है। कंगारू टीम इस ट्राई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रैंकिंग में सुधार करना चाहेगी। इसके लिए उन्हें पाकिस्तान को हराना होगा।
विज्ञापन


यदि खिलाड़ियों की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में 8वें नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे टी-20 में अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले केएल राहुल और पहले मैच में 97 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा क्रमशः 12वें और 13वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हिटमैन रोहित के साथ शानदार पारी खेलने वाले शिखर धवन 17वें नंबर पर बने हुए हैं। टी-20 गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल तीसरे, जसप्रीत बुमराह 10वें नंबर पर हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में चोटिल होकर बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed