फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India will travel to new zealand after t20 world Cup for three ODI and Three T20 match series

IND vs NZ: टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा भारत, जानें वनडे और टी20 सीरीज की पूरी जानकारी

Tue, 28 Jun 2022 11:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 11:24 AM IST
सार

2021 टी20 विश्व कप के ठीक बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भारत का दौरा किया था। अब टीम इंडिया 2022 टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड में जाकर वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। 
 

विज्ञापन
Team India will travel to new zealand after t20 world Cup for three ODI and Three T20 match series
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया तीन वनडे और तीन टी20 मैच के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह सीरीज 18 से 30 नवंबर के बीच होगी और न्यूजीलैंड अगले साल जनवरी के महीने में भारत का दौरा करेगा। 2021 टी20 विश्व कप के ठीक बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भारत का दौरा किया था। अब टीम इंडिया 2022 टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड में जाकर वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। 
विज्ञापन


तीन टी20 मैच वेलिंगटन, तौरंगा और नेपियर में खेले जाएंगे। वहीं, तीन वनडे मैच ऑकलैंड, हैमिल्टन और क्राइस्टचर्च में होंगे। अगले साल जनवरी के महीने में कीवी टीम भारत में सीमित ओवर की सीरीज खेलने के साथ ही पाकिस्तान की भी दौरा करेगी। इसके बाद फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी, जो तौरंगा और वेलिंगटन में होंगे। 
विज्ञापन

फिलहाल इंग्लैंड के दौरे में है भारत 
मौजूदा समय में भारत की दो टीमें अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रही हैं। हार्दिक की अगुवाई में बी टीम आज आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच खेलेगी और इस सीरीज के खत्म होने के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। वहीं, मुख्य टीम पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है। यह टेस्ट एक जुलाई से पांच जुलाई के बीच खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

इंग्लैंड के बाद भारत को वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां उसे तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के साथ डे-नाइट टेस्ट मैच खेलना है। 2022-23 के दौरान छह टीमें न्यूजीलैंड का दौरा करेंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की महिला टीम भी शामिल है। 

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 2018 के बाद न्यूजीलैंड में पहला डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ही डे-नाइट टेस्ट हुआ था, जिसमें ईडन पार्क के मैदान पर कीवी टीम ने इंग्लैंड को पारी के अंतर से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed