{"_id":"6489cfc3de21b3a22308f833","slug":"team-india-will-play-test-series-on-england-tour-in-2025-and-2029-matches-will-be-held-on-these-six-grounds-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"India vs England: 2025 और 2029 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, इन छह मैदानों पर होंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India vs England: 2025 और 2029 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, इन छह मैदानों पर होंगे मैच
Wed, 14 Jun 2023 08:03 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 14 Jun 2023 08:03 PM IST
सार
2027 में यूके में अगली एशेज सीरीज लॉर्ड्स, द ओवल, एजबेस्टन, ट्रेंट ब्रिज और साउथम्पटन में खेली जाएगी। साउथम्पटन में पहली बार एशेज टेस्ट का आयोजन होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2025 से 2031 तक होने वाली घरेलू सीरीज के लिए मैदानों का चुनाव कर लिया है। ईसीबी ने बुधवार (14 जून) को इसकी घोषणा की। इसमें 2025 और 2029 में होने वाला भारत का इंग्लैंड दौरा भी शामिल है। टीम इंडिया इन दो दौरों पर कुल 10 टेस्ट मैच खेलेगी। इसका आयोजन यूनाइटेड किंगडम (यूके) के छह अलग-अलग मैदानों पर होगा।
2025 में जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी तो उसे लॉर्ड्स, ओवल, एजबेस्टन, हेडिंग्ले और ओल्ड टैफर्ड (मैनचेस्टर) में टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं, 2029 में भारतीय टीम जब इंग्लैंड जाएगी तो उसके मैदान में सिर्फ एक बदलाव होगा। लॉर्ड्स, ओवल, एजबेस्टन, ओल्ड टैफर्ड में तो फिर से टेस्ट मैच होंगे। वहीं, एक मैच साउथम्पटन में भी खेला जाएगा।
एशेज के लिए मैदान तय
2027 में यूके में अगली एशेज सीरीज लॉर्ड्स, द ओवल, एजबेस्टन, ट्रेंट ब्रिज और साउथम्पटन में खेली जाएगी। साउथम्पटन में पहली बार एशेज टेस्ट का आयोजन होगा। 2031 की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम लॉर्ड्स, द ओवल, ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले और ट्रेंट ब्रिज में एशेज टेस्ट खेलेगी।
विज्ञापन
16 जून से ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड में मैच
एशेज सीरीज की बात करें तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 16 जून से खेला जाएगा। दोनों टीमें एजबेस्टन में आमने-सामने होंगी। इसके बाद 28 जून से लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। वहीं, छह जुलाई से तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले (लीड्स) में आयोजित होगा। 19 जुलाई से दूसरा टेस्ट ओल्ड टैफर्ड (मैनचेस्टर) में खेला जाएगा। सीरीज का अंतिम और पांचवां टेस्ट 27 जुलाई से ओवल में आयोजित होगा।