{"_id":"5bef4393bdec2269c33c62cb","slug":"team-india-will-miss-their-best-all-rounder-hardik-pandya-on-tour-says-michael-hussey","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के इस घातक खिलाड़ी के फैन हुए माइकल हसी, बोले- 'दौरे पर खलेगी ऑलराउंडर की कमी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के इस घातक खिलाड़ी के फैन हुए माइकल हसी, बोले- 'दौरे पर खलेगी ऑलराउंडर की कमी'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी का मानना है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हरफनमौला हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी। टेस्ट सीरीज छह दिसंबर को एडिलेड में शुरू होगी। पांड्या को सितंबर में एशिया कप के दौरान कमर के निचले हिस्से में चोट लगी थी। हसी ने कहा 'हार्दिक काफी प्रतिभाशाली हैं और मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलियाई हालात में वह बेहतरीन प्रदर्शन करते उनके हरफनमौला खेल से टीम को संतुलन मिलता है। उनकी कमी भारत को जरूर खलेगी।'
विज्ञापन
सितारों के बिना उतर रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है, लेकिन 'मिस्टर क्रिकेट' को यकीन है कि मेजबान टीम का अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण भारतीय युवा बल्लेबाजों को परेशान करेगा। उन्होंने कहा,'भारत के पास अच्छा मौका है, क्योंकि यह बेहतरीन टीम है और भारत के पास कुछ बहुत अच्छे तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण भी उम्दा है और भारत के युवा बल्लेबाजों को चुनौती देगा। पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत हनुमा विहारी पहली बार मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन जैसे गेंदबाजों का सामना करेंगे। ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराना कठिन है।'
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी और हसी ने कहा कि मेजबान गेंदबाजों को भारतीय कप्तान के सामने संयम बरतना होगा।
उन्होंने कहा,'ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय कप्तान कोहली के खिलाफ तैयारी से उतरेगी, लेकिन उस पर अमल करना होगा। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोहली जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी केसामने लंबे समय तक संयम बरतना होगा।' गेंद से छेड़खानी विवाद अब बीती बात हो गई है और हसी ने कहा कि मौजूदा टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है, हालांकि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की कमी खलेगी।