फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india will leave early for england tour

टीम इंडिया करेगी गलतियों में सुधार, इंग्लैंड दौरे के लिए बड़ा फैसला

Sun, 18 Feb 2018 01:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
team india will leave early for england tour
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 की शिकस्त झेलने वाली टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की वजह सामने आई, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सतर्क हो चुकी है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया को तैयारी करने का समय नहीं मिला, जिसका परिणाम टेस्ट सीरीज शिकस्त रही।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने इससे सबक लेते हुए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया को तैयारी का पर्याप्त समय देने की बात कही है। बोर्ड की कोशिश टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर 10 दिन पहले भेजने की है और इसके अलावा वह टीम की तैयारियों के लिए जून के पहले सप्ताह में अभ्यास सत्र आयोजित कराने की भी सोच रहा है। टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई से शुरू होगा जो 11 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई सूत्रों से जानकारी मिली है कि टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी इंडिया 'ए' के साथ इंग्लैंड का दौरा करेगी जो सीनियर टीम से पहले वहां खेलेगी। टीम इंडिया 1 अगस्त से इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेलेगी। 'मेन इन ब्लू' इंग्लैंड दौरे पर पहले टी20 इंटरनेशनल और वन-डे सीरीज खेलेगी, ऐसे में कई खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जल्द भेजने की असली वजह

team india will leave early for england tour
टीम इंडिया - फोटो : File

सूत्रों ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन और सीओए चेयरमैन विनोद राय ने हाल ही में टेस्ट सीरीज के नतीजे पर विचार किया, जिसमें इस बात पर सहमती बनी कि काउंटी चैंपियनशिप या इंडिया 'ए' में खेलने देने से खिलाड़ियों को तैयारी का पर्याप्त मौका दिया जाए।

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'एक बात तो तय है। अगर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में 10 दिन पहले बिताए होते तो टेस्ट सीरीज के परिणाम में काफी फर्क देखने को मिलता। टीम का ध्यान इस बात पर है कि इंग्लैंड में पर्याप्त समय मिले ताकि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके सीरीज जीत सकें।'

उन्होंने आगे कहा, 'ज्यादातर खिलाड़ियों को इंग्लैंड में तैयारी करने का मौका मिलेगा तो वह सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। इंग्लैंड में ही 50 ओवर का वर्ल्ड कप होना है, इसलिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed