फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india will face Pakistan on June 16 in World Cup 2019

इन दो टीमों के बीच होगा WORLD CUP 2019 का पहला मुकाबला, जानिए कब होगी भारत-पाक के बीच टक्कर

Wed, 25 Apr 2018 06:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
team india will face Pakistan on June 16 in World Cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। आईपीएल का पहला राउंड खत्म भी नहीं हुआ है कि अगले साल यूके (यूनाइटेड किंगडम) में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर अहम जानकारी सामने आ गई। बता दें कि वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन


30 मई से 14 जुलाई के बीच यूके में होने वाले वर्ल्ड कप  में भारत अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा। 16 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से टीम इंडिया का सामना होगा।
विज्ञापन

 


बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक वर्ल्ड कप 2015 ऑस्ट्रेलिया और चैंपियंस ट्रॉफी 2017 इंग्लैंड के बाद यह पहला मौका होगा जब आईसीसी का कोई इवेंट भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से शुरू नहीं होगा। इस वर्ल्ड कप की खासियत होगी कि सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसके पहले 1992 में हुए वर्ल्ड कप में भी इस नियम को लागू किया गया था।


दरअसल, मंगलवार को कोलकाता में हुई आईसीसी मुख्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद तमाम दूसरी बातों पर भी सहमति बनी। बीसीसीआई को लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच के बीच 15 दिन का अनिवार्य अंतर रखना होगा। अगले साल आईपीएल 29 मार्च से 19 मई के बीच खेला जाएगा, क्योंकि वर्ल्ड कप 30 मई से शुरू होगा ताकि आईपीएल के खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed