फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs wi 2018 first t20 Team india will contest against west indies without MS Dhoni

आज खेला जाएगा पहला टी-20, कोहली-धोनी के बिना विंडीज के खिलाफ उतरेगा भारत

Sun, 04 Nov 2018 02:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
ind vs wi 2018 first t20 Team india will contest against west indies without MS Dhoni
भारतीय टीम पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच में उतरेगी हालांकि कप्तान विराट कोहली ने इसे ‘धोनी युग की समाप्ति’ मानने से इनकार किया है ।
विज्ञापन


दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान धोनी को भारतीय टी-20 टीम से बाहर किए जाने के करीब एक सप्ताह बाद कोहली ने कहा था कि वह भारत की रणनीति का अभिन्न अंग हैं । मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी कहा कि धोनी के लिये टी20 के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


कोहली को तीन मैच के लिए आराम दिया गया है। रोहित शर्मा उनकी गैर मौजूदगी में टी-20 टीम की अगुवाई करेंगे। 

जैसन होल्डर की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम को टेस्ट श्रृंखला में छह दिन के भीतर ही 0-2 से पराजय झेलनी पड़ी। उसके बाद भारत ने पांच एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला भी 3-1 से जीत ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्लोस ब्रेथवेट की अगुवाई वाली कैरेबियाई टी-20 टीम को हराना हालांकि भारत के लिये आसान नहीं होगा। मेहमान टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से उतरेगी। 

ब्रेथवेट ने इसी मैदान पर बेन स्टोक्स को लगातार चार छक्के लगाकर 2016 में वेस्टइंडीज को दूसरा टी-20 विश्व कप दिलाया था। 

टेस्ट और वन-डे श्रृंखला अपने नियमित सितारों के बिना खेलने वाली वेस्टइंडीज टीम में डेरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल की वापसी हुई है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2009 से 2017 तक हुए आठ टी-20 मैचों में से पांच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। 

पिछले चार मैच में भारतीय टीम ब्रेथवेट एंड कंपनी को हरा नहीं सकी है। वेस्टइंडीज ने ही 2016 टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में मुंबई में भारत को हराया था। भारत ने आखिरी बार इस प्रारूप में वेस्टइंडीज को 23 मार्च 2014 को बांग्लादेश में मात दी थी। 

रोहित के लिए अपने लकी मैदान पर कैरेबियाई टीम को हराना आसान चुनौती नहीं होगी। रोहित ने 2014 में ईडन गार्डंस पर ही वनडे क्रिकेट में रिकार्ड 264 रन बनाए थे। इसके अलावा यहां 2013 और 2015 में आईपीएल खिताब जीते। 

वन-डे श्रृंखला में रोहित ने 129.66 की औसत से 389 रन बनाए। बतौर कप्तान एशिया कप में पांच पारियों में रोहित ने 317 रन बनाए थे। दूसरी ओर कैरेबियाई टीम युवा शिमरोन हेटमेयर के शानदार फॉर्म के बरकरार रहने की उम्मीद करेगी जिसने वनडे श्रृंखला में 259 रन बनाए। 

कोहली की गैर मौजूदगी में केएल राहुल खेलेंगे जबकि मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत होंगे। भारतीय तेज आक्रमण की अगुवाई भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह करेंगे जिनका साथ देने के लिए खलील अहमद होंगे। स्पिन का मोर्चा युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव संभालेंगे । 

टीम इस प्रकार है: 

भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शाहबाज नदीम। 


वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, कीमो पॉल, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशाने थामस, खारी पियरे, ओबेद मैकाय, रोवमैन पॉवेल, निकोलस पूरान। 

मैच का समय : शाम सात बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed