फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india will be strong challange against newzealand

कीवियों के लिए टीम इंडिया को मात देना नहीं होगा आसान ,देना होगा कड़ा इम्तिहान 

Fri, 20 Oct 2017 04:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: श्ारद मिश्र
amarujala.com, Presented by: श्ारद मिश्र Updated Fri, 20 Oct 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
team india will be strong challange against newzealand
ओप्पो टीम इंडिया - फोटो : SOCIAL MEDIA
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को उसी की सरजमीं पर हराने के लिए न्यूजीलैंड टीम को काफी बेहतर क्रिकेट खेलनी होगी। पिछले साल वन डे सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड टीम को 3-2 से हराया था। उसके बाद इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को भी टीम इंडिया ने हराया। साल की शुरुआत में विराट कोहली एंड कंपनी ने इंग्लैंड को वन डे सीरीज में हराने के साथ वेस्टइंडीज, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को भी वन डे सीरीज में हराया। श्रीलंका को उसी की सरजमीं पर टेस्ट में हराया। टीम इंडिया ने इस साल चैंपियंस ट्राफी में फाइनल भी खेला। हालांकि पाक के हाथों उसे हार मिली। लिहाजा टीम इंडिया ने मैच ज्यादा जीते हैं। वहीं कीवी टीम को जीत के बजाय हार का सामना ज्यादा करना पड़ा है।  
विज्ञापन

 

लगातार 7 वीं सीरीज जीतने की कोशिश में होंगे विराट 

team india will be strong challange against newzealand
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 7 वीं सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे। श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया को रौंदने के बाद टीम इंडिया प्रचंड फार्म में है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल की सीरीज के मुकाबले टीम इंडिया आज ज्यादा घातक हो चुकी है। टीम इंडिया के दो रिस्ट स्पिनर्स युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव तथा पेस गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह का मुकबला करना आसान नहीं है। कीवी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए आकर्षक बल्लेबाजी करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा 

team india will be strong challange against newzealand
भारतीय क्रिकेट टीम
न्यूजीलैंड ने इस साल औसत क्रिकेट खेली है। साल की शुरुआत में बांग्लादेश को टी-20 में 3-0 से हराया। इसके बाद बांग्लादेश को दो टेस्ट में हराया। चैपल-हेडली ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। पर इसके बाद उसे लगातार हार मिल रही है। दक्षिण अफ्रीका ने वन डे सीरीज में 3-2 से कीवी टीम को हराया। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया। चैपियंस ट्राफी में बांग्लादेश और इंग्लैंड ने कीवी टीम को हराया। चैंपियंस ट्राफी में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन साधारण रहा। वहीं टीम इंडिया न्यूजीलैंड के मुकाबले टीम इंडिया पिछले छह माह में प्रचंड फार्म में चल रही है। टीम इंडिया को हराने के लिए उसे बड़े स्कोर खड़े करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed