फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india to be selected for World Cup at 6th Jan.

आज होगा वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन

Tue, 06 Jan 2015 12:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Jan 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
team india to be selected for World Cup at  6th Jan.

वर्ल्ड कप शुरू होने में महज 40 दिन से भी कम का समय शेष रह गया है। इसके लिए टीम इंडिया का चयन 6 जनवरी को होना है। हालांकि टीम में चयन को लेकर पहले से ही कयास भी लगाए जा रहे हैं। भारत इस बार अपना खिताब बचाने उतरेगा, लिहाजा उस पर खिताब बचाने का दबाव होगा।

विज्ञापन


मुंबई में चयनकर्ता भी माथापच्ची करने में जुटे हैं कि 30 संभावितों में से किन 15 बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाए जिससे टीम इंडिया अपनी बादशाहत बरकरार रख सके। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम का चयन किया जाना है। इस सीरीज में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम भाग लेंगी।
विज्ञापन


हालांकि पिछले महीने की 4 तारीख को टीम इंडिया की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किए जाने के बाद वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह ने रणजी ट्रॉफी में एक के बाद एक करके शतक ठोककर चयनकर्ताओं को मुसीबत में डाल दिया है। युवराज ने हरियाणा, महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के खिलाफ शतक ठोका था जबकि सहवाग ने गुजरात के बाद हरियाणा के खिलाफ शतकीय पारी खेल डाली है। सहवाग रणजी के इस सत्र में 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी की निगाहें अब चयनकर्ताओं पर टिकी हैं जो मंगलवार को वर्ल्ड कप के लिए अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन करने वाले हैं। दिलचस्प यह है कि कल से ही सिडनी में टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है ऐसे में लोगों का ध्यान मैच के बजाए टीम चयन पर हो सकता है।

मुरली विजय को टेस्ट सीरीज का मिल सकता है ईनाम

team india to be selected for World Cup at  6th Jan.

वर्ल्ड कप के लिए फाइनल टीम में कुछ के नाम तय लग रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन अंतिम 15 में जगह बनाने में कामयाब होंगे। सबसे पहले टीम की सलामी जोड़ी की बात करते हैं तो शिखर धवन और रोहित शर्मा का नाम तय लग रहा है। रोहित श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज में दोहरा शतक जड़कर अपने जबरदस्त फॉर्म में लौटने के संकेत दे चुके हैं।

जबकि धवन का बल्ला खुलकर नहीं बरस रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह दबाव में दिखे। हालांकि वनडे में उनकी आक्रामकता को देखते हुए उनका टीम में लगभग चयन तय है।

मध्यक्रम में उपकप्‍तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना की कोई सानी नहीं है। अंबाती रायडू और मुरली विजय को भी टीम में जगह मिल सकती है। मुरली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनको टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिल सकता है। वर्ल्ड कप कंगारुओं की धरती पर होना है इसलिए मुरली वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

तो बन सकता है युवराज के लिए मौका

team india to be selected for World Cup at  6th Jan.

बतौर विकेटकीपर कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का लंबा अनुभव है और वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्‍लेबाजी में उपयोगी हैं ही।

अब आलराउंडर्स की बात करें तो रवींद्र जडेजा की जगह पक्की लग रही है। लेकिन उनकी चोट की समस्या ने चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ़ा दिया है। ऐसे में अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया जा सकता है। लेकिन अक्षर की अनुभवहीनता को देखते हुए युवराज पर भी दांव लगाया जा सकता है। युवराज ने हाल में शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार 3 शतक जड़े हैं। अपनी धाकड़ बल्‍लेबाजी के लिए विख्यात युवराज पिछले वर्ल्ड कप के हीरो रहे थे। उनके पास अंतरराष्ट्रीय करियर का अपार अनुभव है। ऐसे में जडेजा कंधे में चोट के कारण टीम से बाहर होते हैं तो युवराज की संभावना बन सकती है। हालांकि इसकी संभावना कम ही दिखती है।  

स्पिनरों में आर अश्विन और अमित मिश्रा का स्‍थान पक्का लग रहा है। तेज गेंदबाजों में इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और उमेश यादव टीम में जगह बना सकते हैं।

वर्ल्ड कप की संभावित टीम इंडियाः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, विराट कोहली, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, सुरेश रैना, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अंबाती रायडू, मुरली विजय और उमेश यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed