फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India Victory Parade: BCCI ने टीम इंडिया को दिया 125 करोड़ रुपये का चेक, विराट-रोहित हुए भावुक

Thu, 04 Jul 2024 09:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Jul 2024 09:53 PM IST
खास बातें

Victory Parade for Team India:  टी20 विश्व कप की विजेता टीम मुंबई पहुंच चुकी है और टीम के सदस्यों ने खुली बस में चढ़कर विजय जुलूस में हिस्सा लिया। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम पर बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का सम्मान किया और 125 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन
Team India T20 World Cup 2024 Victory Parade Live Updates Wankhede Stadium Mumbai News in Hindi
टी20 विश्व कप की विजेता टीम के सदस्य - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:51 PM, 04-Jul-2024

Team India Victory Parade Mumbai Live : खिलाड़ियों ने लिया लैप ऑफ ऑनर

सम्मान समारोह समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम के चारों ओर चक्कर काटे और लैप ऑफ ऑनर लिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने प्रशंसकों का आभार जताया और दर्शकों के साइन की हुई गेंदें दी। 
09:37 PM, 04-Jul-2024

Team India Victory Parade Mumbai Live : बीसीसीआई ने भारतीय टीम को दिया चेक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सम्मान समारोह के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये का चेक दिया। टीम की जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के सदस्यों के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
09:32 PM, 04-Jul-2024

Team India Victory Parade Mumbai Live : कोहली बोले- रोहित को इतना भावुक कभी नहीं देखा

कोहली ने रोहित के भावुक होने को लेकर कहा, मैं इंटरनेट ब्रेक करने के बारे में नहीं जानता, लेकिन 15 साल के करियर में मैंने रोहित को इतना इमोशनल होते हुए नहीं देखा। मैं ड्रेसिंग रूम जा रहा था और रोहित बाहर निकल रहे थे। दोनों इमोशनल थे और एक दूसरे को हग किया। वह पल मेरे लिए खास रहेगा।
09:31 PM, 04-Jul-2024

Team India Victory Parade Mumbai Live : हम ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब थेः कोहली

कोहली ने कहा, जब 2007 या 2011 में हमने विश्व कप जीता था तो सीनियर खिलाड़ी खूब रोए थे, लेकिन मैं उनसे कनेक्ट नहीं कर पाया था और सोच रहा था कि क्यों इमोशनल हो रहे हैं। लेकिन अब जब हम सीनियर हो चुके हैं तो हम उसे महसूस कर सकते हैं। चाहे मैं हूं या रोहित दोनों पिछले काफी समय से ट्रॉफी जीतने में लगे थे। पहले मेरी कप्तानी में और फिर रोहित की कप्तानी में। हम दोनों इस ट्रॉफी को जीतने के लिए बेताब थे, लेकिन किसी न किसी वजह से हम जीत नहीं पा रहे थे। अब जब हम जीते हैं तो हमारे लिए यह खास है। जीत कर वापस से वानखेड़े आना हमारे लिए खास है।
09:28 PM, 04-Jul-2024

Team India Victory Parade Mumbai Live : कोहली ने बुमराह की सराहना की

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर कोहली ने कहा, मैं चाहूंगा कि सभी एक ऐसे खिलाड़ी के लिए ताली बजाएं, जिसने हर मैच में हमारी वापसी कराई वो हैं जसप्रीत बुमराह। फाइनल में आखिरी पांच ओवर में से दो ओवर गेंदबाजी की और गजब की वापसी कराई। बुमराह सदियों में से मिलने वाले एक गेंदबाज हैं। उनके लिए यह विश्व कप शानदार रहा है। मुझे पता था मैच के बाद कि अब युवाओं को मौका देने का समय आ गया है।
09:27 PM, 04-Jul-2024

Team India Victory Parade Mumbai Live : कोहली बोले- जल्द भारत लौटना चाहते थे

विराट कोहली ने कहा, मैं फैंस को थैंक यू कहना चाहूंगा। ये ऐसी चीज है जो मैं कभी नहीं भूलूंगा। पिछले चार दिन शानदार रहे हैं। हम बारबाडोस से जल्द से जल्द वापस आना चाहते थे, लेकिन बेरिल ने रोक लिया। हमारे लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल भी स्पेशल था। हर फैन की तरह हमें भी लगा था कि मैच फिसल रहा है, लेकिन आखिरी पांच ओवर में हमने बाजी पलट दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 PM, 04-Jul-2024

Team India Victory Parade Mumbai Live : रोहित के कॉल पर क्या बोले द्रविड़?

रोहित शर्मा के फोन कॉल को लेकर द्रविड़ ने कहा, मैं वनडे विश्व कप के बाद श्योर नहीं था। वनडे विश्व कप में फाइनल छोड़कर हमारा अभियान शानदार रहा था। हालांकि, फाइनल हारने के बाद मैं निराश था। ऐसे में रोहित का मेरे पास कॉल आया और उन्होंने कहा राहुल एक लास्ट चांस देते हैं खुद को। अगले छह-सात महीने में एक टूर्नामेंट है, उसको साथ करते हैं। मैं उस कॉल के लिए रोहित का आभारी रहूंगा।

09:24 PM, 04-Jul-2024

Team India Victory Parade Mumbai Live : द्रविड़ ने खिलाड़ियों को सराहा

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ये खिलाड़ी क्या मायने रखते हैं। ये खिलाड़ी मेरे लिए परिवार हैं। इन खिलाड़ियों ने जो किया है, वह अतुलनीय है। यह कड़ी मेहनत का नतीजा है। इन खिलाड़ियों ने हमेशा बेहतर होने पर ध्यान दिया। रोहित ने इस टीम की कप्तानी की और मुझे गर्व है कि मैंने इस टीम को कोच किया। मैं इस प्यार को मिस करूंगा। जिस तरह का प्यार आज मिला, जब से हमने लैंड किया है, लोगों ने जो प्यार दिया है, वह शानदार है। क्रिकेट आज जो कुछ भी है, वह फैंस के प्यार और उनके जुनून की वजह से है।
09:18 PM, 04-Jul-2024

Team India Victory Parade Mumbai Live : रोहित ने फैंस को दिया धन्यवाद

रोहित ने कहा, जैसा कि मैंने बताया कि जैसा हम खिलाड़ियों को विश्व कप जीतने का जुनून था, वैसा ही जुनून फैंस के मन में भी था। जो हमने 29 जून को किया, उससे फैंस के चेहरे पर खुशी आई। यह स्पेशल टीम है और मुझे गर्व है कि मैंने इस टीम की कप्तानी की।
09:17 PM, 04-Jul-2024

Team India Victory Parade Mumbai Live : कप्तान बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व है

भारतीय कप्तान ने कहा, मुझे इस टीम पर गर्व है। इसमें जो खिलाड़ी हैं उनको जब मौका मिला उन्होंने अपने दम पर मैच में हमारे लिए वह काम किया। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ, कोचिंग टीम, सबने इस जीत में काफी योगदान दिया है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed