फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खिलाड़ी ने बचाए 36 गोल, कप्तान ने तोहफे में दी एके-47 राइफल

Tue, 17 Sep 2019 09:50 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Hockey goalkeeper gets AK-47 assault rifle gift for man of the match performance in Russia
गोलकीपर को तोहफे में मिली एके-47 राइफल - फोटो : Golders

कोई भी खेल खत्म होने के बाद चाहे वो क्रिकेट हो, फुटबॉल हो या फिर हॉकी, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को कप या फिर प्रोत्साहन राशि दी जाती है, लेकिन रूस में एक खिलाड़ी को उसके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुछ ऐसा तोहफा मिला है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस तोहफे के बारे में जानकर आप भी आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रहेंगे। 

Hockey goalkeeper gets AK-47 assault rifle gift for man of the match performance in Russia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, इजस्तल इजेस्क और चेल्मेट के बीच हॉकी का मैच खेला गया था। इसी मैच में इजस्तल इजेस्क की ओर से खेलने वाले गोलकीपर सवेली कोनोनोव ने कुल 36 शॉट्स गोलपोस्ट में जाने से रोके थे। उनकी टीम ने यह मैच 3-2 से जीत लिया था। 

Hockey goalkeeper gets AK-47 assault rifle gift for man of the match performance in Russia
गोलकीपर को तोहफे में मिली एके-47 राइफल - फोटो : Social media/Insightscoopng

मैच खत्म होने के बाद इजस्तल इजेस्क टीम के अन्य खिलाड़ियों ने सवेली कोनोनोव को 'मैन ऑफ द मैच' चुना था। इसके बाद क्लब के पदाधिकारी ड्रेसिंग रूम में एके-47 राइफल लेकर पहुंचे और उसे कप्तान को सौंप दिया। फिर कप्तान ने उस अनोखे तोहफे को सवेली कोनोनोव को दे दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Hockey goalkeeper gets AK-47 assault rifle gift for man of the match performance in Russia
गोलकीपर को तोहफे में मिली एके-47 राइफल - फोटो : Golders/@Izhstal Izhevsk

हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है कि किसी खिलाड़ी को इस तरह का अनोखा तोहफा मिला है। दुनिया भर में होने वाले अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों को ऐसे अनोखे तोहफे दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
Hockey goalkeeper gets AK-47 assault rifle gift for man of the match performance in Russia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डेली मेल के मुताबिक, नेशनल हॉकी लीग (एनएचएल) में कैरोलिना हरीकेन्स की टीम खिलाड़ियों को लकड़ी की कुल्हाड़ी तोहफे में देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed