{"_id":"5742d7444f1c1b16706907c4","slug":"team-india-squad-for-africa-and-westindies-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीका-विंडीज दौरे पर टीम इंडिया में 6 नए चेहरे, युवी आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफ्रीका-विंडीज दौरे पर टीम इंडिया में 6 नए चेहरे, युवी आउट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया। मुंबई में करीब 3 घंटे चली इस बैठक में आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी पर भरोसा एक बार फिर कायम रखा है। इसके अलावा टीम में एक नहीं 6 नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरे में शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत टीम के कई सीनीयर क्रिकेटरों को आराम दिया गया है। इसमें रविंद्र जडेजा और आर अश्विन भी शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे, टी-20 और विंडीज दौरे पर टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए युवराज सिंह बाहर हो गए हैं। जबकि युवी ऑस्ट्रेलियाई दौरा और टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा भी रहा था।
विज्ञापन
टेस्ट की बागडोर विराट कोहली के हाथों में ही है। टीम में कोई खास बदलाव तो नहीं लेकिन पंजाब के 24 साल के युवा क्रिकेटर को जगह दी गई है। शारदुल ठाकुर पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय दौरे पर टीम इंडिया के साथ होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
ये रही धोनी की टीम
टीम इस प्रकार से है:
महेंद्र सिंह धोनी, लोकेश राहुल, फैज फजल, मनीष पांडे, करुण नायर, अंबाती रायडू, रिषी धवन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, बरिंदर सरां, केदार जाधव, मनदीप सिंह, जयदेव उन्नादकत और यजुवेंद्र चहल
महेंद्र सिंह धोनी, लोकेश राहुल, फैज फजल, मनीष पांडे, करुण नायर, अंबाती रायडू, रिषी धवन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, बरिंदर सरां, केदार जाधव, मनदीप सिंह, जयदेव उन्नादकत और यजुवेंद्र चहल
#TeamIndia for #ZimvInd ODIs and T20Is @msdhoni to lead the 16-member team pic.twitter.com/zxOP1GS7Dr
— BCCI (@BCCI) May 23, 2016
ये होगी विराट कोहली की सेना
विराट कोहली, मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, रिद्दिमन साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, शारदुल ठाकुर और स्टुअर्ट बिन्नी।
#TeamIndia for #WIvInd Tests - @imVkohli to lead 17-member team pic.twitter.com/55oSfwp25R
— BCCI (@BCCI) May 23, 2016