{"_id":"5729d0e64f1c1bcd795cd15e","slug":"team-india-slips-in-icc-odi-and-t20-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में बिजी टीम इंडिया, वनडे और टी-20 रैंकिंग में झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में बिजी टीम इंडिया, वनडे और टी-20 रैंकिंग में झटका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां भारतीय क्रिकेटर इस समय आईपीएल में पूरी तरह से व्यस्त हैं तो वहीं टीम इंडिया को वनडे और टी-20 रैंकिंग में झटका लग गया है।
विज्ञापन
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 की फाइनलिस्ट रही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी की जारी नई वार्षिक टीम रैंकिंग में पहले 2 स्थान पर बनी हुई हैं। नई रैंकिंग तैयार करने में 2012-13 के परिणामों को शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह 2014-15 के परिणामों को 50 फीसदी वेटेज के साथ शामिल किया गया है। साथ ही हाल के परिणामों को 100 फीसदी वेटेज दिया गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल अपनी मेजबानी (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) में मेलबर्न में रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया था। विश्व चैंपियन कंगारू टीम पहले पायदान पर बनी हुई है लेकिन उसकी रेटिंग अंक में 2 अंकों की गिरावट जरूर आई है। 124 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले और दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड उससे 11 अंक पीछे (113 अंक) है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया से तीसरा स्थान हथियाते हुए उसे चौथे पायदान पर ढकेल दिया है। वेस्टइंडीज ने 1992 की वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान से स्थान की अदला-बदली करते हुए शीर्ष-8 में खुद की वापसी करा दी है। लेकिन इससे पाक टीम शीर्ष-8 की टीम से बाहर हो गई है।
इंग्लैंड को नई रैंकिंग में फायदा हुआ है और 2 अंकों की सुधार के साथ छठे स्थान पर है। श्रीलंका पांचवें और बांग्लादेश सातवें पायदान पर हैं। नौंवें नंबर पर मौजूद पाकिस्तान अफगानिस्तान से ऊपर है जो 10वें नंबर पर है।
टी-20 रैंकिंग में टीम इंडिया ने गंवाया नंबर वन का ताज
टीम इंडिया
दूसरी ओर, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वार्षिक रैंकिंग अपडेशन में वर्ल्ड कप की सेमीफाइनलिस्ट रही न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को पहले स्थान से नीचे गिराते हुए खुद को नंबर वन की टीम बना दिया है। केन विलियम्सन की अगुवाई वाली किवी टीम पहली बार शीर्ष पायदान पर पहुंची है।
हालांकि भारत और न्यूजीलैंड के 132-132 अंक हैं लेकिन किवी टीम ने धोनी की टीम को औसत (+0.21) के आधार पर पहले स्थान से हटा दिया। वार्षिक रैंकिंग अपडेशन में न्यूजीलैंड को 12 अंकों का फायदा हुआ जबकि टीम इंडिया इस दौरान 2 ही अंक जोड़ सकी जिससे दोनों के एकसमान अंक 132 हो गए।
टी-20 में रिकॉर्ड दूसरी बार चैंपियन बनी कैरेबियाई टीम 3 अंक के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है। इसके पीछे का कारण 2012-13 के परिणाम हैं जिसे हटा दिया गया है। विंडीज ने ही 2012 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन इस बार उसे इस रैंकिंग में नहीं जोड़ा गया।
चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका और पांचवें स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। जबकि टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम छठे नंबर पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया से नीचे पाकिस्तान (7), श्रीलंका (8) और अफगानिस्तान (9) है।
मेजबान इंग्लैंड और अगले साल सितंबर में जारी वनडे रैंकिंग की सात सर्वोच्च टीमों को क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि निचले स्थान पर काबिज चार टीमें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड लीग के शीर्ष टीमों के साथ वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2018 में शिरकत करेंगी, जिससे दो टीमें 2019 वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाएंगी।
आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि कट ऑफ तारीख से पहले एक और रैंकिंग जारी की जाएगी और अब से होने वाले सभी वनडे मैचों का क्वालीफिकेशन पर असर पड़ेगा। मई 2014 से अप्रैल 2016 तक के मैचों का 50 फीसदी और उसके बाद के मैचों का 100 फीसदी असर होगा।