फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india s warm up resechudled

तय समय से पहले अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया

Tue, 10 Dec 2013 01:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Dec 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
team india s warm up resechudled

दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया अब टेस्ट सीरीज से पूर्व अपना अभ्यास मैच तय समय से पहले खेलेगी।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के अंतिम संस्कार को देखते हुए भारत का दक्षिण अफ्रीका आमंत्रित एकादश के साथ दो दिवसीय अभ्यास मैच की तिथि में बदलाव किया गया है।

भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ दो टेस्टों की सीरीज से पूर्व 14 और 15 दिसंबर को दो दिन का अभ्यास मैच खेलना था।

लेकिन 15 दिसंबर को ही मंडेला का अंतिम संस्कार किया जाना है, जिसके मद्देनजर इस अभ्यास मैच की तिथि में बदलाव किया गया है। दोनों टीमों के बीच अब यह मैच 13 और 14 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम घोषित
भारत के खिलाफ 18 दिसंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी सीरीज में शामिल 15 खिलाड़ियों पर ही अपना भरोसा कायम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज की तैयारी के चलते वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे ग्रीम स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया है।

चयन समिति के संयोजक एंड्रयू हडसन ने कहा, "दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम के प्रदर्शन से हम बेहद खुश हैं। हमें नहीं लगा कि जब टीम इतना अच्छा कर रही है तो फिर उसमें किसी तरहका बदलाव किया जाए।"

अफ्रीकी टीम में डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, वर्नोन फिलेंडर और रोरी क्लिनवेल्ट के रूप में चार तेज गेंदबाज शामिल हैं जबकि रोबिन पीटरसन और इमरान ताहिर बतौर स्पिनर शामिल किए गए हैं।


विकेटकीपर एबी डीविलियर्स के रिजर्व के रूप में थामी सोलेकेली को टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ग्रीम स्मिथ, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, फाफ डू प्लेसिस, डीन एल्गर, जैक्स कैलिस और एल्विरो पीटरसन पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed