{"_id":"596d99324f1c1b827e8b4718","slug":"team-india-s-bowler-mohammed-shami-attacked-by-locals-in-his-kolkata-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दी गालियां, कहा-सिखाएंगे सबक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दी गालियां, कहा-सिखाएंगे सबक
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
mohammed shami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोलकाता में एक विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। शमी ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शमी का आरोप है कि चार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उनकी बिल्डिंग के गार्ड की पिटाई भी की।
विज्ञापन
शमी के शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को पहचान की और उसकी मदद से घटना में शामिल दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
शमी ने एक अंग्रेजी अखबार से घटना का जिक्र करते हुए कहा, शनिवार रात पार्किंग के दौरान उनकी एक शख्श के साथ बहस हो गई थी। इतनी सी बात पर वह व्यक्ति शमी को गालियां बकने लगा। उन्होंने ये भी बताया कि उस व्यक्ति ने शमी को धमकी दी कि अगर उन्होंने गाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश की तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा। शमी ने बताया कि उन्होंने घटना की पुलिस को जानकारी दे दी थी। उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ-साथ उनके परिवार को भी सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन