फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india ready for fire in zimbabwe

जिम्बाब्वे फतह मिशन के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

Tue, 07 Jul 2015 08:22 PM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
team india ready for fire in zimbabwe

जिम्बाब्वे की टीम को मजबूत प्रतिद्वंद्वी न माना जाता हो लेकिन जिम्बाब्वे रवाना हो चुकी टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए मौका भुनाने का बेहतरीन अवसर होगा।

विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने सीरीज में नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह युवा अजिंक्य रहाणे को दूसरे दर्जे की टीम की कमान सौंपी है। टीम को तीन वनडे और दो टी-20 मैचों में हिस्सा लेना है।
विज्ञापन


टीम में कई अन्य सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, अश्विन भी शामिल नहीं हैं। अगर रैंकिंग की बात करें तो जिम्बाब्वे की टीम नौ पायदान नीचे है लेकिन रोबिन उथप्पा जो धोनी की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग का दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के 80 प्रतिशत खिलाड़ियों के पास है स्पेशल मौका

team india ready for fire in zimbabwe

टीम इंडिया के 80 प्रतिशत खिलाड़ी जो जिम्बाब्वे दौरे में चुने गए है, वे टीम इंडिया में अपनी जगह को लेकर संघर्षरत है। ऐसे में उनके पास सुनहरा मौका है। टीम में सेलेक्ट हुए रॉबिन उथप्पा का कहना है कि उनके लिए यह सीरीज बेहद अहम है।

उन्होंने कहा, "मुझे पूरी सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा अन्यथा साल में एक या दो मैच ही मिल पाते हैं। उथप्पा ने 43 वनडे खेले हैं अंतिम वनडे उन्होंने पिछले साल खेला था।" उथप्पा ने 2006 में 21 साल की उम्र में भारतीय टीम में पदार्पण किया था और इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 86 रनों की बढ़िया पारी खेली थी।

लेकिन में वह टीम में स्थायी मुकाम हासिल नहीं कर सके। 29 साल की उम्र में वह एक परिपक्व क्रिकेटर हैं और अब उनकी निगाहें टेस्ट में पूर्व विकेटकीपर धोनी का उत्तराधिकारी बनने पर हैं।

2 साल बाद पहला वनडे खेलेंगे मुरली विजय

team india ready for fire in zimbabwe

भारतीय टेस्ट ओपनर मुरली विजय के लिए भी लंबे समय बाद वनडे में दावेदारी पेश करने का मौका है। 31 साल के मुरली विजय ने पिछला वनडे दो साल पहले खेला था। भारतीय टीम के लिए टी-20 को खेले तो उन्हें चार साल से ज्यादा समय हो गया। अंतिम टी-20 उन्होंने जनवरी 2011 में खेला था।

उनका कहना है, "मैं तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहता हूं। मैं सात साल से भारतीय टीम के साथ हूं लेकिन केवल 14 वनडे खेला हूं।" वहीं, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी वापसी कर रहे हैं जिन्होंने अपने 229 वनडे मैचों में से अंतिम मैच जून 2011 में खेला था। वह भी वापसी में बेहतरीन प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।

इसके अलावा बाकी कुछ क्रिकेटर जैसे मनोज तिवारी, केदार जाधव और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी भी टीम में जगह के लिए संघर्ष कर रहे है। जिम्बाब्वे दौरा इनके लिए भी अहम है।
 
जिम्बाब्वे दौरे का कार्यक्रम
पहला वनडे : 10 जुलाई
दूसरा वनडे:  12 जुलाई
तीसरा वनडे : 14 जुलाई
पहला टी-20 : 17 जुलाई
दूसरा टी-20 : 19 जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed