फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India reached first place in ICC ODI ranking after won against south africa

टेस्ट के बाद वनडे में भी नंबर-1 हुई टीम इंडिया, टी-20 क्रिकेट में इस टीम का दबदबा

Tue, 06 Feb 2018 08:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Team India reached first place in ICC ODI ranking after won against south africa
टीम इंडिया

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पोजीशन पर रहने वाली टीम इंडिया अब वनडे रैंकिंग में भी अव्वल हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेला गया दूसरा वनडे मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया तालिका में 121 प्वॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका 115 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार है। द. अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया 104 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड 100 प्वॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर कायम है। वहीं 99 प्वॉइंट्स के साथ इंग्लैंड पांचवें नंबर पर बनी हुई है।

विज्ञापन

Team India reached first place in ICC ODI ranking after won against south africa
टीम इंडिया

टी-20 क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तान की टीम इस वक्त 126 प्वॉइंट्स के साथ नंबर एक का स्थान घेरे हुए है। जबकि टीम इंडिया 121 अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है। कीवी टीम 123 प्वॉइंट्स के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की वनडे रैंकिंग में 876 प्वॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं द. अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स इस सूची में 876 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में 816 प्वॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बरकरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed