फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Preprations for T20 World Cup 2022 started with new zealand clean Sweep

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड को 3-0 से हराने के साथ शुरु हुई भारत की तैयारी, इन पांच कमजोरियों पर किया काम

Tue, 23 Nov 2021 09:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 23 Nov 2021 09:51 PM IST
सार

टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराने के साथ ही 2022 वर्ल्डकप के लिए भारत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस सीरीज में भारत ने अपनी कई कमजोरियों पर काम किया है। वेंकटेश अय्यर और अश्विन की फॉर्म भारत के लिए सबसे अच्छी खबर रही है। 
 

विज्ञापन
Team India Preprations for T20 World Cup 2022 started with new zealand clean Sweep
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान से लेकर कोच तक काफी चीजें बदल चुकी हैं। दुबई में आयोजित हुए वर्ल्डकप में भारत को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। इस टूर्नामेंट से पहले ही कप्तान और कोच ने अपना पद छोड़ने का एलान कर दिया था। विराट और शास्त्री के बाद 2022 विश्वकप जिताने की जिम्मेदारी रोहित और द्रविड़ पर है। इस बार यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में होगा और निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया ही खिताहब जीतने की प्रबल दावेदार होगी। रोहित-द्रविड़ की जोड़ी यह बात भली भांति समझती है। इस वजह से टीम इंडिया ने इसी लिहाज से तैयारी भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


2021 वर्ल्डकप में भारत ने अपने खराब प्रदर्शन से बाकी टीमों को चौकाया था और 2022 वर्ल्डकप में टीम इंडिया अपने अच्छे प्रदर्शन से सभी को चौंकाना चाहेगी। इसकी तैयारी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से शुरू हो चुकी है। यहां हम उन पांच सकारात्मक पहलुओं के बारे में बता रहे हैं, जो भारत को इस सीरीज में मिले हैं। 
विज्ञापन


1. हार्दिक का रिप्लेसमेंट मिला
2021 टी-20 वर्ल्डकप में भारत की हार में हार्दिक का बड़ा योगदान था। उन्होंने अपनी चोट छिपाकर यह टूर्नामेंट खेला और गेंद या बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनके गेंदबाजी न करने से टीम का संतुलन खराब हुआ और कप्तान रणनीति बनाने की बजाय छठवें गेंदबाज की तलाश में उलझे रहे। ऐसे में उनकी जगह ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो अच्छी बल्लेबाजी करने के साथ तेज गेंदबाजी करने में सक्षम हो और वेंकटेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में यह क्षमता दिखाई है। आखिरी मैच में उन्होंने 25 रन की उपयोगी पारी खेली और बाद में 12 रन देकर एक विकेट भी लिया। समय के साथ वेंकटेश और बेहतर हो सकते हैं। उनके अंदर क्या क्षमता है ये उन्होंने इस सीरीज में दिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. हर्षल पटेल ने सुलझाई डेथ ओवरों की समस्या
इस सीरीज में हर्षल पटेल ने बीच के ओवरों में और आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। वो भारत के लिए तीसरे तेज गेंदबाज बनके उभरे हैं। बुमराह और शमी के बाद हर्षल या भुवनेश्वर भारत के तीसरे गेंदबाज हो सकते हैं। इस वर्ल्डकप में भुवनेश्वर अच्छी फॉर्म नहीं थे, ऐसे में उनकी जगह हर्षल को टीम में शामिल किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया कि पिचों पर तीसरे तेज गेंदबाज की अहमियत ज्यादा होगी। हर्षल के विकेट लेने की क्षमता और उनकी धीमी गेंद ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर कारगर साबित हो सकती है। 

3. दीपक और हर्षल की बल्लेबाजी 
भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में निचले क्रम का योगदान काफी कम रहा है। टेस्ट हो या वनडे या फिर टी-20 हर फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाज बल्ले से टीम की मदद नहीं कर पाते हैं, लेकिन इस सीरीज में ऐसा नहीं था। तीसरे मैच में दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने बल्ले के साथ भी योगदान दिया और इन दोनों के बनाए रनों ने ही मैच में बड़ा फर्क डाला। इस सीरीज में इन दोनों ने कुल 19 गेंदें खेली और 39 रन बनाए। भारत के लिए यह बहुत बड़ा सकारात्मक पहलू था। 

4. स्पिन जोड़ी ने किया कमाल
इस सीरीज में अश्विन और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी न सिर्फ विकेट चटकाए बल्कि बीच के ओवरों में रन भी नहीं दिए। वहीं तीसरे मैच में अक्षरर पटेल ने पावरप्ले में गेंदबाजी की और वहां भी भारत को अहम विकेट दिलाए। भारत के लिए यह महत्वपूर्ण चीज थी। इन दोनों ने मिलकर सीरीज में सात विकेट निकाले। इन दोनों की इकोनॉमी छह से भी कम थी। इन दोनों ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार गेंदबाजी की थी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी वैसा ही प्रदर्शन किया। 


5. रोहित और राहुल ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया
टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारत के कई खिलाड़ी थके हुए थे और उन्हें इस सीरीज में आराम दिया गया। उनकी जगह कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। कप्तान रोहित और कोच राहुल ने मिलकर खिलाड़ियों को यह भरोसा दिलाया कि उनके आराम करने पर अगर बाकी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तब भी उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जाएगा। इससे पहले टीम में यह बात नहीं थी। इस वजह से खिलाड़ियों ने बिना किसी हिचकिचाहट के आराम किया। कोई भी खिलाड़ी अपनी चोट छिपाकर नहीं खेला और टेस्ट सीरीज से पहले राहुल ने भी मांसपेशियों में खिंचाव होने पर पूरी सीरीज में आराम करने का फैसला किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed