फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India performance in Womens T20 World Cup, Most Runs and Most Wickets in Tournament, Player of tournament

T20 WC: महिला टी20 विश्व कप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? चार बार सेमीफाइनल से हुए बाहर, 2020 में रनर अप रहे

Sat, 28 Sep 2024 01:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Sep 2024 01:56 PM IST
सार

भारत 2009 से ही महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रहा है। टीम चार बार सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो चुकी है, जबकि एक बार साल 2020 में टीम रनर अप रही है। साल 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया से एक रोमांचक सेमीफाइनल मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
Team India performance in Womens T20 World Cup, Most Runs and Most Wickets in Tournament, Player of tournament
महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज तीन अक्तूबर से होने जा रहा है। यूएई में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में इस साल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारत को ग्रुप-ए में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड हैं। भारतीय टीम के लिए सफर आसान नहीं होगा क्योंकि ग्रुप में सारी टीमें मजबूत हैं और इसे ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है। 2009 से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट को अब तक टीम इंडिया जीत नहीं सकी है। हालांकि, भारतीय पुरुष टीम की कामयाबी के बाद अब महिलाओं से भी विश्व चैंपियन बनने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

Team India performance in Womens T20 World Cup, Most Runs and Most Wickets in Tournament, Player of tournament
महिला टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
भारत 2009 से ही महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रहा है। टीम चार बार सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो चुकी है, जबकि एक बार साल 2020 में टीम रनर अप रही है। साल 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया से एक रोमांचक सेमीफाइनल मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 2009 और 2010 में झूलन गोस्वामी के नेतृत्व में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, 2012, 2014 और 2016 में भारतीय टीम ने मिताली राज के नेतृत्व में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर पाई थी। 2018 में हरमनप्रीत कौर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और टीम फिर सेमीफाइनल में पहुंची थी। 2020 में भारत को हरमनप्रीत के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार मिली थी। वहीं, 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सेमीफाइनल में हराया था। अब लगातार चौथी बार टी20 विश्व कप में कप्तानी करने जा रहीं हरमनप्रीत से टीम को विश्व चैंपियन बनाने की उम्मीद की जा रही है।

महिला टी20 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन
साल नतीजा
2009 सेमीफाइनल
2010 सेमीफाइनल
2012 ग्रुप स्टेज
2014 ग्रुप स्टेज
2016 ग्रुप स्टेज
2018 सेमीफाइनल
2020 रनर अप
2023 सेमीफाइनल
2024 ???
विज्ञापन
विज्ञापन

Team India performance in Womens T20 World Cup, Most Runs and Most Wickets in Tournament, Player of tournament
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सबसे ज्यादा छह बार (2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023) टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। वहीं, इंग्लैंड की टीम 2009 में और वेस्टइंडीज की टीम 2016 में चैंपियन बन चुकी है। इंग्लैंड (2009) और ऑस्ट्रेलिया (2020) में मेजबानी करते हुए चैंपियन बनी थी।

महिला टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
स्पेल
विकेट/रन
गेंदबाज टीम खिलाफ साल
5/5 डिएंड्रा डॉटिन वेस्ट इंडीज बांग्लादेश 2018
5/8 सुने लूस दक्षिण अफ्रीका आयरलैंड 2016
5/12 ऐश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 2023
5/15 रेणुका सिंह ठाकुर भारत इंग्लैंड 2023
4/9 होली कॉल्विन इंग्लैंड पाकिस्तान 2012

महिला टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
साल खिलाड़ी देश प्रदर्शन
2009 क्लेयर टेलर इंग्लैंड 199 रन
2010 निकोला ब्राउन न्यूजीलैंड 9 विकेट
2012 चार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 172 रन
2014 आन्या श्रब्सोल इंग्लैंड 13 विकेट
2016 स्टेफनी टेलर वेस्टइंडीज 246 रन और 8 विकेट
2018 एलीसा हीली ऑस्ट्रेलिया 225 रन
2020 बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया 259 रन
2023 ऐश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया 110 रन और 10 विकेट
विज्ञापन

Team India performance in Womens T20 World Cup, Most Runs and Most Wickets in Tournament, Player of tournament
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में मिताली राज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 23 पारियों में 97.3 के स्ट्राइक रेट से 726 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच 50+ स्कोर बनाए हैं। 57 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है। दूसरे स्थान के लिए हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने 29 पारियों में 107.7 के स्ट्राइक रेट से 576 रन बनाए हैं। वहीं, स्मृति मंधाना ने टी20 विश्व कप में  21 पारियों में 449 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.5 का रहा है। हरमन और मंधाना दोनों ने तीन-तीन 50+ के स्कोर बनाए हैं। 

महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
बल्लेबाज पारी रन सर्वश्रेष्ठ पारी स्ट्राइक
रेट
मिताली राज 23 726 57 97.31
हरमनप्रीत कौर 29 576 103 107.66
स्मृति मंधाना 21 449 87 118.46
पूनम राउत 15 375 56 90.57
जेमिमा रॉड्रिग्स 15 339 59 111.88
शेफाली वर्मा 10 265 47 134.51
 
महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
इकोनॉमी
पूनम यादव 18 28 4/19 5.60
राधा यादव 12 17 4/23 6.40
दिप्ती शर्मा 15 15 3/15 6.85
शिखा पांडे 15 12 3/14 6.58
प्रियंका रॉय 8 12 5/16 5.73
हरमनप्रीत कौर 35 11 4/23 5.34

Team India performance in Womens T20 World Cup, Most Runs and Most Wickets in Tournament, Player of tournament
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
महिला टी20 विश्व कप में किसी बल्लेबाज द्वारा उच्चतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के नाम है। उन्होंने 2014 टी20 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ 126 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2010 में वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाए थे। इंग्लैंड की हीथर नाइट ने 2020 टी20 विश्व कप में थाईलैंड के खिलाफ नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। भारत की हरमनप्रीत कौर ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वहीं, महिला टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन के नाम है। उन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ पांच रन देकर पांच विकेट झटके थे। भारत की रेणुका सिंह ने 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर पांच विकेट झटके थे। यह भारत की ओर से महिला टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।

महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
रन गेंद बल्लेबाज टीम खिलाफ साल
126 65 मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड 2014
112* 45 डिएंड्रा डॉटिन वेस्ट इंडीज दक्षिण अफ्रीका 2010
108* 66 हीथर नाइट इंग्लैंड थाईलैंड 2020
103 51 हरमनप्रीत कौर भारत न्यूजीलैंड 2018
102 68 मुनैबा अली पाकिस्तान आयरलैंड 2023

महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच
साल खिलाड़ी देश प्रदर्शन
2009 कैथरीन सिवर-ब्रंट इंग्लैंड 3 विकेट
2010 एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट
2012 जेस कैमरून ऑस्ट्रेलिया 45 रन
2014 सारा कोयट ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट
2016 हेली मैट्यूज वेस्टइंडीज 66 रन और 1 विकेट
2018 ऐश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया 33 रन और 3 विकेट
2020 एलीसा हीली ऑस्ट्रेलिया 75 रन और 1 कैच
2023 बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया 74 रन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed