फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india opener Shikhar Dhawan feels he deserved 1300 percent hike in his salary

लगातार अच्छे प्रदर्शन का मिला ये इनाम, 'गब्बर' ने यूं दी खुद को शाबाशी

Sat, 24 Mar 2018 10:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
team india opener Shikhar Dhawan feels he deserved 1300 percent hike in his salary
शिखर धवन - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन की सैलरी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में 1300 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। सैलरी में जबर्दस्त इजाफा को लेकर उन्होंने कहा है कि यह इजाफा पिछले साल बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर हुआ है। वहीं, उनका कहना है कि वह सैलरी में बढ़ोतरी के हकदार थे, क्योंकि उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


धवन ने 'एनडीटीवी' को दिए एक इंटरव्यू में कहा ‘पिछले सीजन में मैंने वाकई अच्छा किया था। मैं टीम इंडिया के लिए अच्छा कर रहा हूं और तीनों प्रारूपों के लिए खेल रहा हूं। इसी वजह से बीसीसीआई ने मेरा प्रोमोशन C कैटेगरी से A+ किया है। मैं पहले सोच रहा था कि मुझे कितना मिलेगा लेकिन इतना पाकर मैं बेहद खुश हूं। भगवान करे सब कुछ अच्छा हो।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'द. अफ्रीका दौरे पर भी हमने अच्छा खेला। मैं अपने रिजल्ट से काफी खुश हूं। प्रोटियाज के खिलाफ हमलोगों ने वो कर दिखाया जो अभी तक किसी भारतीय टीम ने नहीं किया। मैं अपने टीम पर गर्व महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, धवन ने निदाहास ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वह आईपीएल के 11वें सीजन में वह डेविड वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे। बता दें कि ग्रेड ए प्लस में शिखर धवन को 7 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। धवन के अलावा इस कैटगरी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed