फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India: 'Not signed contract yet', Rahul Dravid big statement on BCCI extension as head coach tenure

Team India: 'मैंने अब तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया', BCCI के कार्यकाल बढ़ाने के एलान पर द्रविड़ का बड़ा बयान

Thu, 30 Nov 2023 07:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Nov 2023 07:43 PM IST
सार

द्रविड़ का यह बयान दिल्ली में बीसीसीआई सचिव जय शाह, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मीटिंग के बाद आई है। इस मीटिंग में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का चयन होना था, जो कि हो गया है।

विज्ञापन
Team India: 'Not signed contract yet', Rahul Dravid big statement on BCCI extension as head coach tenure
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बीसीसीआई ने बुधवार को राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को बढ़ाने की घोषणा की थी। गुरुवार को वह इस घोषणा से पलट गए हैं। पीटीआई ने वीडियो जारी किया है जिसमें वह अपने कार्यकाल बढ़ने की खबरों पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं- यह आधिकारिक नहीं है। मैंने अभी तक कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। मेरी बीसीसीआई के साथ कार्यकाल को लेकर जरूर बात हुई थी। जब मेरे पास दस्तावेज आ जाएंगे तो मैं साइन करूंगा और देखूंगा कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।
विज्ञापन


द्रविड़ का यह बयान दिल्ली में बीसीसीआई सचिव जय शाह, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मीटिंग के बाद आई है। इस मीटिंग में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का चयन होना था। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी बातचीत होनी थी। टीम का एलान फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन द्रविड़ के इस बयान ने बीसीसीआई पर जरूर सवाल खड़े कर दिए हैं। द्रविड़ होटल से निकल चुके हैं यानी मीटिंग खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को बीसीसीआई ने किया था एलान

Team India: 'Not signed contract yet', Rahul Dravid big statement on BCCI extension as head coach tenure
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले बीसीसीआई ने बुधवार को राहुल द्रविड़ समेत सभी कोचिंग स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का एलान किया था। उसमें यह बताया गया था कि द्रविड़ बतौर हेड कोच जारी रहेंगे। वहीं, विक्रम राठौड़ बल्लेबाजी कोच, पारस म्हाम्ब्रे बॉलिंग कोच और टी दिलीप फील्डिंग कोच के रूप में जारी रहेंगे। अब द्रविड़ के बयान ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा है कि अभी तक उन्हें दस्तावेज नहीं मिले हैं। दस्तावेज मिलते ही वह साइन जरूर कर देंगे। 

विश्व कप खत्म होने के साथ खत्म हो गया था द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट

Team India: 'Not signed contract yet', Rahul Dravid big statement on BCCI extension as head coach tenure
आशीष नेहरा, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजीत अगरकर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 2024 में टी20 विश्व कप होना है और द्रविड़ समेत पूरी कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट विश्व कप खत्म होने के साथ ही खत्म हो गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच बनाया जाएगा। इन्हीं कयासों के बीच यह भी बात सामने आई थी कि बीसीसीआई ने द्रविड़ के सामने उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा था, लेकिन द्रविड़ शुरू में इसके लिए तैयार नहीं थे। बुधवार को बीसीसीआई के एलान के साथ ही सारे कयासों पर विराम लग गया था। बीसीसीआई ने विज्ञप्ति जारी कर द्रविड़ के अनुबंध को बढ़ाए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, उसमें कार्यकाल को कितना बढ़ाया गया है, इस बारे में कोई जिक्र नहीं था। 

बीसीसीआई की विज्ञप्ति में क्या लिखा था?

Team India: 'Not signed contract yet', Rahul Dravid big statement on BCCI extension as head coach tenure
राहुल द्रविड़, अजीत अगरकर और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि हाल ही में संपन्न विश्व कप के बाद अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के साथ सार्थक चर्चा की और सर्वसम्मति से कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। बोर्ड भारतीय टीम को तैयार करने में द्रविड़ की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है और उनकी असाधारण व्यावसायिकता की सराहना करता है। बोर्ड एनसीए के प्रमुख और स्टैंड-इन हेड कोच के रूप में उनकी अनुकरणीय भूमिकाओं के लिए वीवीएस लक्ष्मण की भी सराहना करता है। अपनी प्रसिद्ध ऑन-फील्ड साझेदारियों की तरह द्रविड़ और लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मिलकर काम किया है।

विज्ञप्ति में कार्यकाल जताने पर द्रविड़ ने भी जताई थी खुशी

Team India: 'Not signed contract yet', Rahul Dravid big statement on BCCI extension as head coach tenure
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यकाल बढ़ाए जाने पर द्रविड़ ने कहा, ''टीम इंडिया के साथ पिछले दो साल पूरी तरह से यादगार रहे हैं। हमने  साथ में उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस पूरी यात्रा के दौरान टीम के भीतर समर्थन और सौहार्द रहा है। हमने ड्रेसिंग रूम में जो संस्कृति स्थापित की है, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है। हमारी टीम के पास जो कौशल और प्रतिभा है, वह अभूतपूर्व है। मैं बीसीसीआई और पदाधिकारियों को मुझ पर भरोसा करने, मेरे दृष्टिकोण का समर्थन करने और इस दौरान समर्थन प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं।''

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी का भी बयान था

Team India: 'Not signed contract yet', Rahul Dravid big statement on BCCI extension as head coach tenure
जय शाह और रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, ''राहुल द्रविड़ की दूरदर्शिता, व्यावसायिकता और दृढ़ प्रयास टीम इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में आप हमेशा अत्यधिक जांच के दायरे में रहते हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुख्य कोच बने रहने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। यह आपसी सम्मान की बात है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके नेतृत्व में टीम सफलता के शिखर तक पहुंचेगी।''

जय शाह ने की थी द्रविड़ की तारीफ

Team India: 'Not signed contract yet', Rahul Dravid big statement on BCCI extension as head coach tenure
राहुल द्रविड़ और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, "मैंने उनकी नियुक्ति के समय उल्लेख किया था कि मुख्य कोच की भूमिका संभालने के लिए राहुल द्रविड़ से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से खुद को फिर से साबित कर दिया है। टीम इंडिया अब सभी प्रारूपों में एक मजबूत इकाई है। तीनों प्रारूपों में हमारी शीर्ष रैंकिंग सीधे उनके दृष्टिकोण, मार्गदर्शन और टीम के लिए उनके द्वारा तैयार किए गए रोडमैप को दर्शाती है। टीम के विकास के लिए सही मंच तैयार करने के लिए मुख्य कोच सराहना के पात्र हैं। मुख्य कोच को हमारा पूरा समर्थन प्राप्त है और हम उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर सफलता के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed