Video: विश्व कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, रोहित शर्मा-कोहली और हार्दिक के साथ ये खिलाड़ी आए नजर
विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया 14 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी। विश्व कप से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
विस्तार
बहुप्रतीक्षित जर्सी को प्रसिद्ध भारतीय गायक रफ़्तार द्वारा गाए गए गीत '3 का ड्रीम' के माध्यम से जारी किया गया था। एडिडास के मुताबिक, जर्सी भारतीय टीम के प्रति अटूट समर्थन का प्रमाण है। '3 का ड्रीम' उन लाखों प्रशंसकों का प्रतीक है जो 1983 और 2011 के बाद अपनी टीम को तीसरा वनडे विश्व कप जीतते देखने का सपना देखते हैं।
जर्सी पर दो सितारे और तिरंगे के तीन रंग
एडिडास ने जर्सी में बदलाव किया है। उसने कंधों पर अपनी तीन सफेद धारियों की जगह तिरंगे के तीन रंगों को रखा है। छाती के बाईं ओर बीसीसीआई के लोगो में अब दो सितारे हैं, जो भारत की वनडे विश्व कप जीत का प्रतीक है।
1983 - the spark. 2011 - the glory.
— BCCI (@BCCI) September 20, 2023
2023 - the dream.
Impossible nahi yeh sapna, #3kaDream hai apna.@adidas pic.twitter.com/PC5cW7YhyQ
ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का पहला मैच
विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया 14 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी। विश्व कप से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।