फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india may be in trouble against english spinners

कहीं स्पिन के जाल में ही न फंस जाए टीम इंडिया

Wed, 31 Oct 2012 06:09 PM IST
अभिषेक कुमार/इंटरनेट डेस्क
अभिषेक कुमार/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Oct 2012 06:09 PM IST
विज्ञापन
team india may be in trouble against english spinners

पिछले साल अंग्रेजी सरजमीं पर मिली शर्मनाक हार का हिसाब बराबर करने के लिए धोनी ब्रिगेड मेहमान टीम को स्पिन जाल में फांसने की रणनीति पर काम रही है। लेकिन टीम इंडिया के थिंक टैंक शायद यह भूल गए हैं कि इंग्लैंड टीम में मौजूद स्पिनर मोंटी पैनेसर और ग्रीम स्वान स्पिन आक्रमण के दांव को पलट भी सकते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो मोंटी और स्वान हमेशा से एशियाई पिचों पर घातक साबित होते रहे हैं। खास बात यह है कि टीम इंडिया के ज्यादातर बल्लेबाजों का हालिया प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

विज्ञापन


श्रीलंका, दुबई में कमाल कर चुके हैं स्वान
दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान इस साल एशिया में श्रीलंका और दुबई की पिचों पर फिरकी का कारनाम दिखा चुके हैं। इसी साल मार्च में श्रीलंका दौरे पर स्वान ने दो मैचों में 22 की औसत से 16 विकेट लिए थे। कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में स्वान ने 10 विकेट झटककर इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। इससे पहले जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में स्वान ने 25 की औसत से 13 विकेट लिए थे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इन दोनों सीरीज में स्वान ने तीन से भी कम के इकोनॉमी रेट से रन दिए, जिससे विपक्षी टीम उनकी गेंदबाजी के सामने हमेशा दबाव में दिखी। भारत 'ए' के खिलाफ खेले जा रहे अभ्यास मैच के पहले दिन स्वान ने तीन विकेट लेकर अपने आगामी प्रदर्शन की झलक दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोंटी भी हो सकते हैं घातक
टीम इंडिया की स्पिन रणनीति का जवाब देने के लिए ही इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने मोंटी पैनेसर को भारत दौरे पर भेजा है। श्रीलंका और दुबई की पिचों पर पैनेसर इंग्लैंड टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए थे। दुबई की सूखी पिचों पर बाएं हाथ के मोंटी ने अपनी फिरकी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था। पाकिस्तान के खिलाफ मोंटी ने दो मैचों में 14 विकेट लिए थे। हालांकि श्रीलंका दौरे पर मोंटी को केवल एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed