{"_id":"6505e3e445d006ec8d0c9834","slug":"team-india-management-meeting-with-rohit-sharma-rahul-dravid-before-asia-cup-final-ajit-agarkar-also-attended-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: फाइनल से पहले रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ के साथ टीम प्रबंधन की बैठक, अजीत अगरकर भी हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: फाइनल से पहले रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ के साथ टीम प्रबंधन की बैठक, अजीत अगरकर भी हुए शामिल
Sat, 16 Sep 2023 10:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:50 PM IST
सार
टीम इंडिया सुपर-4 में पहले स्थान पर रही थी। वहीं, श्रीलंका की टीम दूसरे पायदान पर थी। बांग्लादेश तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और श्रीलंका की टीम एशिया कप के फाइनल में रविवार (17 सितंबर) को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया सुपर-4 में पहले स्थान पर रही थी। वहीं, श्रीलंका की टीम दूसरे पायदान पर थी। बांग्लादेश तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। फाइनल से एक दिन पहले शनिवार को भारतीय टीम प्रबंधन की बैठक हुई। इसमें मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी शामिल हुए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैठक में अगरकर के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी उपस्थित थे। यह आधिकारिक बैठक नहीं थी। इसमें बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने भी हिस्सा लिया। यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। माना जा रहा है कि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम चयन को लेकर बात की गई। इसके अलावा एशिया कप फाइनल की योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।
22 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच
एशिया कप के समापन के बाद भारत पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप से पहले अपनी जमीन ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। भारत 22 सितंबर को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलेगा। दूसरा वनडे 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का समापन 27 सितंबर को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया से ही विश्व कप में टीम का पहला मुकाबला
वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद भारत आठ अक्तूबर को चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। टीम इंडिया लीग चरण में कुल आठ मैच खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में होना था, लेकिन इस मुकाबले को एक दिन पहले स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह मुकाबला शनिवार (14 अक्तबूर) को अहमदाबाद में ही होगा।