{"_id":"8bf4ef7aa7a4c87976e6a4d01e74bc4e","slug":"team-india-in-south-africa-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका में वनडे से शुरू होगा भारत का दौरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका में वनडे से शुरू होगा भारत का दौरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई ने आज साल के अंत में होने वाली टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
बहु प्रतीक्षित दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत वनडे मैच से करेगी।
बुधवार को दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया जिसके तहत तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच पांच दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
दूसरा वनडे आठ दिसंबर को डरबन में और तीसरा मैच 11 दिसंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा।
दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच भी 18 से 22 दिसंबर तक जोहानिसबर्ग में ही खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 26 से 30 दिसंबर तक डरबन में होगा।
इसके अलावा टीम इंडिया दौरे पर एक दो दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी जो 14 दिसंबर से बेनोनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया दो दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका पहुंचेगी।