फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India: Four Indian Players not Played single T20I in Last 1 Year, Eight Have Prior Asia Cup Experience

Asia Cup: चुनी गई भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों ने एक साल से नहीं खेला कोई T20I; सात पहली बार एशिया कप खेलेंगे

Wed, 20 Aug 2025 12:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Aug 2025 12:38 PM IST
सार

हार्दिक भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह चार-चार एशिया कप संस्करण में टीम इंडिया का हिस्सा रहे। बुमराह दूसरे सबसे ज्यादा अनुभवी हैं।

विज्ञापन
Team India: Four Indian Players not Played single T20I in Last 1 Year, Eight Have Prior Asia Cup Experience
एशिया कप टी20 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप टी20 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगी। वहीं, 14 सितंबर को टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। हालांकि,  चयनकर्ताओं की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, इस टी20 टीम में चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वहीं, इस टीम में सात खिलाड़ी पहली बार एशिया कप में खेलने उतरेंगे। आठ खिलाड़ियों को पहले से ही एशिया कप टूर्नामेंट का अनुभव है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

सात खिलाड़ी जो पहली बार उतरेंगे
अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह, वे सात खिलाड़ी हैं, जो पहली बार एशिया कप में खेलेंगे। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह, वे आठ खिलाड़ी हैं, जो पहले भी एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें से हार्दिक भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह चार-चार एशिया कप संस्करण में टीम इंडिया का हिस्सा रहे। इनमें 2016 (टी20), 2018, 2022 और 2023 एशिया कप शामिल है। 2018 में हालांकि, टूर्नामेंट के बीच में उन्हें गंभीर चोट लगी थी और वह बाहर हो गए थे। 

वहीं, बुमराह दूसरे सबसे ज्यादा अनुभवी हैं। वह तीन एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे। इनमें 2016, 2018 और 2023 एशिया कप संस्करण शामिल हैं। सूर्यकुमार (2022, 2023), अक्षर पटेल (2022, 2023), कुलदीप यादव (2018, 2023) दो-दो एशिया कप संस्करण में खेल चुके हैं। वहीं, शुभमन (2023), तिलक (2023) और अर्शदीप सिंह (2022) को एक-एक एशिया कप खेलने का अनुभव है।

भारतीय खिलाड़ी और उनके एशिया कप में शामिल होने का साल

खिलाड़ी कौन-कौन से एशिया कप का हिस्सा रहे
शुभमन गिल 2023
सूर्यकुमार यादव 2023, 2022
हार्दिक पांड्या 2023, 2022, 2018 (चोटिल), 2016
तिलक वर्मा 2023
अक्षर पटेल 2023, 2022
जसप्रीत बुमराह 2023, 2018, 2016
कुलदीप यादव 2023, 2018
अर्शदीप सिंह 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

किसने खेले सबसे ज्यादा मैच?
वहीं, बात करें, पिछले एक साल में 
एशिया कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों का T20I रिकॉर्ड देखें तो इस टूर्नामेंट में चुने गए अधिकतम खिलाड़ियों ने पिछले एक साल (अगस्त 2024 से अब तक) में लगातार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें एशिया कप में तो मौका मिला है, लेकिन पिछले एक साल में उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला। उपकप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने पिछले एक साल में एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन उनकी क्लास, हालिया फॉर्म और अनुभव को देखते हुए उन्हें स्क्वॉड में जगह दी गई है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और संजू सैमसन ने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा यानी 12-12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह सभी खिलाड़ी इस वक्त बेहतरीन लय में हैं और टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। रिंकू सिंह ने 10 मैच खेले, जबकि अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने पिछले एक साल में नौ-नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लिया है। ये खिलाड़ी टीम को मिडिल ऑर्डर और बॉलिंग में गहराई देंगे। शिवम दुबे को केवल दो, जबकि हर्षित राणा को सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला। दुबे चोट की वजह से पिछले एक साल के ज्यादातर हिस्से में क्रिकेट से दूर रहे। वहीं, हर्षित के आईपीएल प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। 

पिछले एक साल (अगस्त 2024 से) में
भारतीय खिलाड़ियों द्वारा खेले गए T20I मैच

खिलाड़ी मैच खेले
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) 12
हार्दिक पांड्या 12
अभिषेक शर्मा 12
वरुण चक्रवर्ती 12
संजू सैमसन (विकेटकीपर) 12
रिंकू सिंह 10
अर्शदीप सिंह 9
तिलक वर्मा 9
अक्षर पटेल 9
शिवम दुबे 2
हर्षित राणा 1
शुभमन गिल (उपकप्तान) 0
जितेश शर्मा (विकेटकीपर) 0
जसप्रीत बुमराह 0
कुलदीप यादव 0
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed