फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india exercises team england leisure

भारत ने किया अभ्यास, इंग्लैंड ने आराम

Fri, 18 Jan 2013 12:12 AM IST
रांची/एजेंसी
रांची/एजेंसी Updated Fri, 18 Jan 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
team india exercises team england leisure

भारतीय टीम ने बृहस्पतिवार को यहां नेट अभ्यास में जमकर पसीना बहाया जबकि इंग्लैंड टीम ने आराम करना बेहतर समझा। इंग्लैंड टीम के अभ्यास सत्र का समय सुबह 11 बजे था लेकिन टीम ने होटल में आराम किया। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने शाम चार बजे से कड़ा अभ्यास किया। दोनों टीमों का शुक्रवार को भी अभ्यास का कार्यक्रम है। इससे पहले, बुधवार को पूरी टीम इंडिया ने कप्तान धोनी के घर पर रात्रिभोज का मजा लिया था।

विज्ञापन


300 रन बनेंगे: क्यूरेटर
रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (आईसीएस) के पिच क्यूरेटर बासुदेव सिटे ने कहा कि तीसरे वन-डे के दौरान बड़े स्कोर का मैच देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘लोग वन-डे क्रिकेट में बड़ा स्कोर देखना चाहते हैं और यहां का विकेट जीवंत होगा। यहां हमें करीब छह-सात रन प्रति ओवर से रन बनते हुए देखने का मौका मिल सकता है।’ साथ ही बासुदेव ने कहा कि इस यहां ठंड लगभग चली गई है इसलिए ओस चिंता का विषय नहीं है। 24 नवंबर 2012 को आखिरी बार यहां हिमाचल प्रदेश और झारखंड के बीच रणजी ट्रॉफी मैच खेला गया था। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से चार शतक लगे थे।
विज्ञापन


मैच के दौरान होगी आसमान से गुलाल की बारिश

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे वन-डे मैच के दौरान टॉस के ठीक बाद आसमान से गुलाल की बारिश की जाएगी। इनिंग चेंज और ड्रिंक्स के दौरान भी आसमान से गुलाबी गुलाल बरसेगा। गुलाल की बारिश की योजना झारखंड सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने बनाई है। राज्य सरकार ने गुलाल बरसाने के लिए आईएस 28 एम टू एयरक्राफ्ट विशेष तौर से रोमानिया से मंगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed