फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India: Dinesh Karthik is sweating hard to return to Indian Team in T20 format, Abhishek Nair is giving training

Team India: टी-20 फॉर्मेट में वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे दिनेश कार्तिक, नायर दे रहे ट्रेनिंग

Mon, 07 Feb 2022 08:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Feb 2022 08:34 PM IST
सार

भारत की ओर से आखिरी बार 2019 एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल में खेलने वाले 36 साल के कार्तिक तीन-चार साल और खेलना चाहते हैं और खेल के सबसे छोटे प्रारूप के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की कोशिश में हैं। 

विज्ञापन
Team India: Dinesh Karthik is sweating hard to return to Indian Team in T20 format, Abhishek Nair is giving training
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक टी20 प्रारूप में अपने कौशल को निखारने के लिए अभिषेक नायर के मार्गदर्शन में मुंबई में जमकर पसीना बहा रहे हैं। कार्तिक ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी करीब होने के कारण नहीं कर रहे। 
विज्ञापन


भारत की ओर से आखिरी बार 2019 एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल में खेलने वाले 36 साल के कार्तिक तीन-चार साल और खेलना चाहते हैं और खेल के सबसे छोटे प्रारूप के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की कोशिश में हैं। 
विज्ञापन


कार्तिक ने कहा कि टी-20 मेरे लिए शुरुआत की तरह होगा। बेशक आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है और आपको अपना कौशल दिखाने का मौका मिलता है। मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में मैं छाप छोड़ने का प्रयास कर सकता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप के बाद सीमित ओवरों के प्रारूप की टीम से बाहर होने से पहले कार्तिक ने टी20 में फिनिशर की भूमिका में ठीक प्रदर्शन किया था और इस दौरान 2018 निदाहस ट्रॉफी के फाइनल में आखिरी ओवर में उनकी शानदार बल्लेबाजी से भारत ने खिताब जीता था। भारत ने सीमित ओवरों के प्रारूप में मध्यक्रम में खिलाड़ियों को आजमाना जारी रखा है और ऐसे में कार्तिक को अपने लिए मौका नजर आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed