{"_id":"59c7265a4f1c1b23688b6229","slug":"team-india-captain-virat-will-want-to-equal-ms-dhonis-record-in-indore-holkar-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में जीत के साथ विराट कर सकते हैं धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंदौर में जीत के साथ विराट कर सकते हैं धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 24 Sep 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के पांच मैचों की सीरीज का तीसरा वन-डे रविवार यानी आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदते हुए 2-0 की बढ़त बना चुकी है। लिहाजा इस बार भी 'विराट टीम' की नजरें इंदौर में इतिहास रचने पर टिकी होगी।
विज्ञापन
इस मैच को ध्यान में रखते हुए कप्तान विराट कोहली की नजरें एक और खासा रिकॉर्ड बनाने पर होंगी। इस मैच में विराट पूर्व कप्तान एम एस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 8 वन-डे मैच जीत चुकी है। जबकि 2008-2009 के बीच एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 9 मैच में जीत हासिल की थी। कोहली जरूर इस रिकॉर्ड को हासिल करना चाहेंगे। यदि कोहली आज तीसरा वन-डे जीत जाते हैं तो वह पूर्व कप्तान धोनी की बराबरी कर लेंगे।
विज्ञापन
पढ़ेंः- गांगुली ने की कोहली की तारीफ, कहा-इससे तय होगी उनकी 'विराट' विरासत
बता दें कि कोलकाता वन-डे में जीत के साथ ही कोहली ने 37 मैचों में से 29 में जीत हासिल की है। जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा और 1 का कोई भी नतीजा नहीं निकला। फिलहाल विराट की कप्तानी के साथ टीम इंडिया के जीत का प्रतिशत 78.37 है।
विज्ञापन