एशिया कप का आगाज हो चुका है। 18 सितंबर को टीम इंडिया हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। लगातार क्रिकेट खेल रहे टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को टूर्नामेंट में आराम दिया गया है। फुर्सत के इन पलों को विराट अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बिता रहे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ स्पॉट किया गया।
PHOTOS: एशिया कप में नहीं खेल रहे विराट, फुर्सत के पल किए पत्नी अनुष्का के नाम
अपनी फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन से थोड़ा समय निकालकर अब यह कपल मुंबई में साथ समय बिता रहा है। इस दौरान दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया। विराट-अनुष्का यहां एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए।
इससे पहले विराट कोहली दिल्ली एयरपोर्ट पर जब स्पॉट हुए तो उनकी A वाली टी-शर्ट चर्चा का विषय बनी रही थी। अब मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक-दूसरे को गले लगाने का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
The hug ❤️❤️❤️❤️ #viratkohli #anushkasharma #airportdiaries @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
एयरपोर्ट पर विराट सफेद टी-शर्ट और ब्लू जींस में थे तो वहीं अनुष्का ब्लैक जींस और ब्लैक टॉप में नजर आईं। एक-दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट से बाहर आते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक फैन ने विराट और अनुष्का को उन दोनों की तस्वीरों का एक कोलाज भी गिफ्ट किया।