{"_id":"5b9f31bd867a557f220f94eb","slug":"b-day-spcl-some-interesting-facts-about-birthday-boy-r-ashwin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spcl: इंजीनियर से बने क्रिकेटर, बचपन की दोस्त से शादी, अश्विन की जिंदगी से जुड़े राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B'day Spcl: इंजीनियर से बने क्रिकेटर, बचपन की दोस्त से शादी, अश्विन की जिंदगी से जुड़े राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर. अश्विन के लिए सोमवार का दिन बेहद खास है। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्में अश्विन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। आर अश्विन का पूरा नाम रविचंद्रन अश्विन है, दरअसल रविचंद्रन उनके पिता का नाम है। जिसे दक्षिण भारतीय सभ्यता के अनुसार वह अपने नाम के साथ लगाते हैं। इस पैकेज में आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से...
2 of 8
अश्विन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मीडियम पेसर के तौर पर की थी। मगर कूल्हे की इंजरी उन्हें तेज फेंकने से परेशान करती थी। जिसके बाद मजबूरन उन्हें स्पिन गेंदबाजी करनी शुरू की। अब अश्विन भारतीय क्रिकेट इतिहास के चौथे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज (327 विकेट) बन चुके हैं।
3 of 8
अश्विन को क्रिकेट विरासत में मिला। उनके पिता भी क्रिकेट खेलते थे। इसे संयोग ही माना जाएगा कि जिस क्लब के लिए अश्विन के पिता रविचंद्रन खेला करते थे। बेटे अश्विन ने भी उसी से क्रिकेट की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अश्विन क्लब क्रिकेट में अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज हुआ करते थे। कई मैच में उन्होंने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसका फायदा उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी मिलता है। क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल बेहद पसंद हैं।
विज्ञापन
5 of 8
खाली वक्त में बॉलीवुड और तमिल फिल्म देखना उनकी हॉबी है। अश्विन की गिनती बेहद पढ़े-लिखे भारतीय क्रिकेटर्स में होती है। तमिल ब्राम्हण परिवार में जन्में इस खिलाड़ी ने एसएसएन कॉलेज से आईटी में इंजीनियरिंग (बीटेक) भी की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।