फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Captain six captains of India in a year from Shikhar Dhawan to Virat Kohli Ajinkya Rahane Rohit Sharma Kl Rahul Rishabh Pant

Team India Captain: एक साल में भारत के छह कप्तान, विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक का क्या है रिकॉर्ड

Thu, 16 Jun 2022 01:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 16 Jun 2022 01:35 PM IST
सार

पिछले एक साल (जून 2021) से अलग-अलग फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छह खिलाड़ियों ने की है। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत हैं। अब एक और प्रयोग करते हुए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन
Team India Captain six captains of India in a year from Shikhar Dhawan to Virat Kohli Ajinkya Rahane Rohit Sharma Kl Rahul Rishabh Pant
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का चयन बुधवार (15 जून) को किया। दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। वह टी-20 में भारत के नौवें कप्तान होंगे। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और ऋषभ पंत टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। 
विज्ञापन

पिछले एक साल (जून 2021) से अलग-अलग फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छह खिलाड़ियों ने की है। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत हैं। अब एक और प्रयोग करते हुए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन

Team India Captain six captains of India in a year from Shikhar Dhawan to Virat Kohli Ajinkya Rahane Rohit Sharma Kl Rahul Rishabh Pant
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
टेस्ट मैचों में जून 2021 से भारत के कप्तान:
विराट कोहली:
पिछले एक साल में कोहली ने आठ टेस्ट मैचों में कप्तानी की। इस दौरान टीम इंडिया को तीन मैचों में हार मिली। चार मैचों में जीत हासिल हुई। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा।
अजिंक्य रहाणे: न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल अजिंक्य रहाणे को एक मैच में कप्तानी करने का मौका मिला। कानपुर में वह टेस्ट डॉ रहा था।
केएल राहुल: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली के चोटिल होने के कारण केएल राहुल को एक मैच में कप्तानी करनी पड़ी। उसमें टीम हारी थी।
रोहित शर्मा: दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। रोहित शर्मा को नियमित कप्तान बनाया गया। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया।

Team India Captain six captains of India in a year from Shikhar Dhawan to Virat Kohli Ajinkya Rahane Rohit Sharma Kl Rahul Rishabh Pant
केएल राहुल - फोटो : twitter@BCCI
वनडे मैचों में जून 2021 से भारत के कप्तान:
शिखर धवन:
मुख्य टीम के इंग्लैंड दौरे पर जाने के कारण श्रीलंका दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था। तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से विजयी हुआ था। इस तरह धवन ने दो मैच जीते और एक मैच गंवाया।
केएल राहुल: नियमित कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैचों की सीरीज में कप्तानी करनी पड़ी थी। टीम इंडिया तीनों मुकाबलों में हारी थी।
रोहित शर्मा: बतौर पूर्णकालिक कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पहली बार कप्तानी की। टीम इंडिया तीनों मैचों को जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन

Team India Captain six captains of India in a year from Shikhar Dhawan to Virat Kohli Ajinkya Rahane Rohit Sharma Kl Rahul Rishabh Pant
शिखर धवन - फोटो : social media
टी20 मैचों में जून 2021 से भारत के कप्तान:
शिखर धवन:
श्रीलंका में तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम को 1-2 से हार मिली थी। धवन को एक मैच में जीत मिली थी। वहीं, दो मैच हारे थे।
विराट कोहली: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में पांच मैच खेले थे। तीन जीते और दो हारे थे। इनमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार शामिल है।
रोहित शर्मा: विराट कोहली के हटने के बाद रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया। इस दौरान भारत ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को तीन-तीन मैचों की सीरीज में सफाया किया। इस तरह रोहित ने नौ मैच जीते।
ऋषभ पंत: रोहित शर्मा और केएल राहुल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कप्तानी संभाली। तीन में से दो मैच टीम हार चुकी है। एक मैच में सफलता मिली है।

Team India Captain six captains of India in a year from Shikhar Dhawan to Virat Kohli Ajinkya Rahane Rohit Sharma Kl Rahul Rishabh Pant
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
जून 2021 से भारत के कप्तान
कप्तान टेस्ट वनडे टी20
विराट कोहली 8 - 5
शिखर धवन - 3 3
अजिंक्य रहाणे 1 - -
रोहित शर्मा 2 3 9
केएल राहुल 1 3 -
ऋषभ पंत - - 3
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed