{"_id":"5a6fdd174f1c1baa1b8b45d8","slug":"team-india-can-retain-top-position-in-icc-odi-ranking-after-beating-south-africa-by-big-margin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकी शेरों का शिकार करते ही वन-डे में नंबर-1 बन जाएगी टीम इंडिया, बस ये है शर्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफ्रीकी शेरों का शिकार करते ही वन-डे में नंबर-1 बन जाएगी टीम इंडिया, बस ये है शर्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज में आईसीसी वन-डे रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचने का शानदार मौका है। टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 टीम इंडिया अगर दक्षिण अफ्रीका को 1 फरवरी से शुरू होने वाली 6 मैचों की वन-डे सीरीज में बड़े अंतर से हराने में कामयाब रही तो वन-डे रैंकिंग में उसका टॉप पर पहुंचना तय है।
विज्ञापन
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया अगर इस सीरीज को 4-2 या और बेहतर अंतर से जीतने में कामयाब रही तो वह नंबर-1 बन जाएगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका इस समय आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 है और अगर उसे यह स्थान बरकरार रखना है तो फिर टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज ड्रॉ कराना होगी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका चाहे तो टीम इंडिया को रैंकिंग में नीचे भी धकेल सकता है। अगर प्रोटियाज टीम 5-1 के अंतर से वन-डे सीरीज जीतने में कामयाब रही तो टीम इंडिया तीसरे नंबर वाली इंग्लैंड से दशमलव के अंतर में पीछे हो जाएगी।
विज्ञापन
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स में टॉप बनने की होगी जंग
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के अभी 121 जबकि भारत के 119 अंक हैं। इंग्लैंड 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईसीसी वन-डे बल्लेबाज रैंकिंग में 876 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स (872) दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (823), चौथे पर रोहित शर्मा (816) और पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम (813) का नंबर है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक स्थान के नुकसान के साथ 13वें स्थान पर खिसक गए हैं। शिखर धवन 14वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह (728 अंक) शीर्ष पर काबिज इमरान ताहिर (743) और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (729) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल 643 अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर्स में टीम इंडिया के स्टार्स नदारद
टीम इंडिया
आईसीसी वन-डे आलराउंडरों की लिस्ट में टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल नहीं हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ऑलराउंडर्स की लिस्ट में नंबर-1 हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी क्रमशः दूसरे व तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वन-डे टीम रैंकिंग में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया दो स्थान के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है। इंग्लैंड से वन-डे सीरीज में मिली 1-4 की शिकस्त के कारण कंगारूओं को नुकसान हुआ है।