फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india Bowling Coach Bharat Arun said Our job is to go and play 

INDvSL: स्मॉग को लेकर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच भरत अरूण ने दिया ये बड़ा बयान

Mon, 04 Dec 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Team india Bowling Coach Bharat Arun said Our job is to go and play 
भरत अरुण - फोटो : twitter

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे व आखिरी टेस्ट मैच थोड़ी-थोड़ी देर के लिए स्मॉग की वजह से दो बार बाधित हुआ।  

विज्ञापन


इस मामले में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा, 'विराट कोहली  दोनों दिन शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने मास्क नहीं पहना। हमलोग उस पर फोकस करते हैं, जिसे पाने की आवश्यकता होती है। दोनों टीमों के लिए माहौल सामान था।'
विज्ञापन


कोच भरत अरुण ने श्रीलंकाई खिलाड़ी के मास्क लगाने पर यह बातें कही। उन्होंने आगे कहा, 'भारत में हर जगह प्रदूषण है। बीसीसीआई ने यह शेड्यूल किया है। हमारा काम है जाना और खेलना। इसलिए हमलोग खेल पर फोकस कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें--ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट कोहली 

 
बता दें कि टीम इंडिया ने पहली पारी 536/7 रन पर घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका ने 44.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं और अभी वो भारत से 405 रन पीछे हैं। फिलहाल क्रीज पर एंजलो मैथ्यूज 57* और दिनेश चांडीमल 25* रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं,  मैच का दूसरा दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट के नाम रहा। कोहली ने 287 गेंदों पर 25 चौकों की मदद से 243 रन की विराट पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed