{"_id":"5b4dd4844f1c1bc57a8b4cf0","slug":"team-india-big-changes-in-final-match-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में अंग्रेजों के खिलाफ टीम इंडिया ने किया बड़ा फेरबदल, बाहर हुआ आईपीएल का सुपरस्टार खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फाइनल में अंग्रेजों के खिलाफ टीम इंडिया ने किया बड़ा फेरबदल, बाहर हुआ आईपीएल का सुपरस्टार खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
india vs england
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच लीड्स में तीन मैचों की वन-डे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में टॉस के वक्त कप्तान विराट कोहली ने टीम में बड़े फेरबदल की जानकारी दी है। बता दें कि इस मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल को मौका नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
केएल राहुल की जगह निदाहास ट्रॉफी के हीरो दिनेश को चुना गया है। इसके अलावा टीम में दो और बदलाव किए गए हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह टीम में शार्दुल ठाकुर को लाया गया है। वहीं पिछले दोनों वन-डे मैचों में फ्लॉप रहे सिद्धार्थ कौल की जगह कप्तान विराट ने अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर भरोसा दिखाया है।
विज्ञापन
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालते हुए भी दिनेश कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ओपनिंग बल्लेबाजी में किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहते थे। वहीं तीसरे नंबर पर उनका बल्लेबाजी करना हर बार तय होता है। ऐसे में चौथे नंबर पर लगातार असफल हो रहे आईपीएल के सुपरस्टार केएल राहुल को बाहरा बैठना पड़ा है।
विज्ञापन
देखें वीडियो: