फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India begins training in Durham for warm-up match against County Select XI

तैयारी: डरहम पहुंचकर टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, 20 जुलाई से होगा अभ्यास मैच

Fri, 16 Jul 2021 06:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरहम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरहम Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 16 Jul 2021 06:47 PM IST
सार

टीम इंडिया को 20 से 22 जुलाई तक तक काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है।

विज्ञापन
Team India begins training in Durham for warm-up match against County Select XI
टीम इंडिया - फोटो : bcci

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम डरहम पहुंचकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। टीम इंडिया को 20 से 22 जुलाई तक तक काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। बता दें कि टीम इंडिया गुरुवार को लंदन से डरहम के लिए रवाना हुई थी। वहीं, काउंटी सिलेक्ट इलेवन ने गुरुवार को भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान किया था। इस टीम की कमान वार्विकशर के कप्तान विलफ्रेड रोड्स के हाथों में है। दोनों टीमों के बीच डरहम में यह मुकाबला दर्शकों के बगैर खेला जाएगा।

विज्ञापन

   
अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे पंत, राहुल करेंगे विकेटकीपिंग
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक आधिकारिक बयान में कहा था, 'पंत ब्रेक के दौरान टीम होटल में नहीं थे। वह आठ जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनमें कोई लक्षण नहीं है और वह उसी स्थान पर पृथकवास में हैं, जहां वह पॉजिटव पाए गए थे।' उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और अब वह रिकवरी की राह पर है। वह दो निगेटिव आरटी पीसीआर टेस्ट आने के बाद डरहम में टीम से जुड़ेंगे।' ऐसे में केएल राहुल काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ केएल राहुल विकेटकीपिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद जारानी भी कोरोना पॉजिटिव
पंत के अलावा थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद जारानी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जबकि तीन अन्य को पृथकवास में रखा गया है। गेंदबाजी कोच भरत अरुण, रिजर्व विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और स्टैंडबाय सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को पृथकवास में रखा गया है, जो दयानंद के संपर्क में आए थे। दयानंद को 14 जुलाई को आरटी-पीसीआर टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ये सभी लंदन में ही पृथकवास में रहेंगे। बीसीसीआई ने कहा, 'चारों को दस दिन पृथकवास में रहना होगा। वे लंदन में अपने टीम होटल के कमरों में ही रहेंगे।'

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने किया पंत का बचाव
वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि हर वक्त मास्क पहनकर रहना संभव नहीं है। बता दें कि पंत यूरा कप का प्री-क्वार्टरफाइनल मैच देखने पहुंचे थे। इसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद भारतीय टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed