फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india are the only team not to lose a test at the new wanderers stadium yet

INDvSA: टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग टेस्ट जीतकर बनाए यह तीन बड़े रिकॉर्ड

Sun, 28 Jan 2018 08:10 AM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
team india are the only team not to lose a test at the new wanderers stadium yet
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को 63 रन से हराकर एतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उनसे इस मैदान पर कोई टेस्ट न हारने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखने में कामयाब रही। द. अफ्रीका भले इस सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाब रही हो, लेकिन विराट की सेना ने खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। 

विज्ञापन


टीम इंडिया ने चौथी पारी में दक्षिण अफ्रीका के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम हासिल करने में नाकाम रही और महज 177 रन पर ही ढेर हो गई। ओपनर डीन एल्गर ने सबसे अधिक 86 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके। 
विज्ञापन


इस मैच के नाम तीन ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हुए जो आमतौर पर बहुत ही कम टीमों के नाम रहा है। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से....

टीम इंडिया पहली बार जीती आखिरी मैच

team india are the only team not to lose a test at the new wanderers stadium yet
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया पहली बार विदेश सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद आखिरी मैच जीतने में कामयाब रही है। इससे पहले भारत कभी भी विदेशों में खेली गई टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच जीतने में कामयाब नहीं रही थी। 

वांडर्स में कभी न हारने का बनाया रिकॉर्ड

team india are the only team not to lose a test at the new wanderers stadium yet
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है, जो जोहनसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में आज तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। भारत ने यहां पर 5 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत और तीन ड्रॉ करने में कामयाबी हासिल हुई है। 

विज्ञापन

पहली बार तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में गिरे 60 विकेट

team india are the only team not to lose a test at the new wanderers stadium yet
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI

क्रिकेट इतिहास में यह पहली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज रही, जिसमें दोनों टीमें अपनी हर पारी में ऑल आउट हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed